अपडेटेड 10 April 2025 at 11:14 IST
Jaat Review: एक्शन अवतार में लौटे Sunny Deol, 'जाट' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या बोली पब्लिक? पढ़ें फिल्म का रिव्यू
फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का खतरनाक आमना-सामना देखने को मिल रहा है। रणदीप फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Sunny Deol Jaat Review: 'गदर 2' के बाद सनी देओल फिर धमाल मचाने लौट आए हैं। एक्शन से भरपूर तेलुगु डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म 'जाट' आज यानी 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 2 साल के बाद सनी अपनी नई फिल्म लेकर आए हैं। ऐसे में फैंस में मूवी को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं। जाट लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी? दर्शकों को कैसी लग रही है ये फिल्म? फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद क्या है दर्शकों का कहना? आइए डालते हैं जाट के सोशल मीडिया रिव्यू पर नजर...
फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का खतरनाक आमना-सामना देखने को मिल रहा है। रणदीप फिल्म में खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिर छाए सनी पाजी, लोगों को पसंद आई फिल्म
जाट के रिलीज होने के साथ ही लोगों के इस पर रिएक्शंस भी आने लगे हैं। फिल्म को देख सोशल मीडिया पर लोग अपने रिव्यूज देते नजर आ रहे हैं। कई लोगों को सनी देओल-रणदीप हुड्डा के एक्शन ने काफी इंप्रेस किया। वो इसे फुल एंटरटेनर और पैसा वसूल बताया है। तो कुछ लोगों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। जाट को अबतक मिले जुले रिव्यूज मिलते नजर आ रहे हैं।
लोगों ने फिल्म देख दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने फिल्म देख जाट को सॉलिड बताया। यूजर ने फिल्म की कहानी से लेकर स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन और परफॉर्मेंस सबको 5 में से 5 स्टार दिए। उन्होंने मास ऑडियंस के लिए एक अद्भुत अनुभव बताया।
Advertisement
वहीं दूसरे यूजर ने बताया कि उसने अमेरिका में जाट देखी और उसे यह फिल्म इतनी पसंद आई कि थिएटर में ही डांस करने लगा। यूजर ने कहा, "रोक नहीं पाया नाचने से USA में भी। मजा आ गया... अभी अपने टिकट बुक करें। सिकंदर का गम भूल गया। हमेशा आप सनी देओल के प्रशंसक रहे हैं पाजी।"
एक यूजर को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और उसने सनी देओल को रिटायर होने की सलाह तक दे दी। कहा, “सनी देओल का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन, उम्मीद नहीं थी। फिल्म की कहानी बहुत खराब थी और डायरेक्शन भी बहुत ही घटिया। इसमें बस जबरदस्ती से बनाए गए एक्शन सीन हैं। सनी देओल को अब रिटायर हो जाना चाहिए।”
Advertisement
दूसर यूजर ने कहा, “जाट फिल्म सनी देओल पर निर्भर है, जो एक सीक्वल स्टार, लेकिन इसमें पुराना मसाला है। फिल्म में कोई चमक, भव्यता, गहराई या ट्विस्ट नहीं हैं। फिल्म में कोई क्लाइमैक्स नहीं है।”
कई फिल्मों से मिल रही टक्कर
कुल मिलाकर ज्यादातर लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर जाट को टक्कर कई बड़ी फिल्मों में मिल रही है। आज ही साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की तमिल एक्शन थ्रिलर 'गुड बैड अग्ली' भी रिलीज हुई है। इसके अलावा ममूटी की मलयालम सस्पेंस थ्रिलर 'बाजूका' और गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी पीरियड एक्शन ड्रामा 'अकाल' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। वहीं सलमान खान की सिकंदर भी इस समय थिएटर में लगी हुई है। वो बात अलग है कि फिल्म का परफॉर्मेंस काफी खराब जा रहा है। इन सबके बीच जाट की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कैसी रहती है, ये देखना दिलचस्प होगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 11:14 IST