अपडेटेड 6 January 2026 at 21:30 IST
'वायरल गर्ल' मोनालिसा बन गईं स्टार! नए गाने का टीजर रिलीज; स्मार्थ मेहता संग लड़ाए इश्क के पेंच
Monalisa New Song Teaser: कभी रुद्राक्ष की माला बेचती मोनालिसा के नए गाने का टीजर आउट हुआ है। टीजर इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Monalisa Music Video Teaser: पिछले साल महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुईं मोनालिसा अब ग्लैमर की दुनिया में नई पहचान बना रही हैं। वो अब एक्ट्रेस बन चुकी हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। लोगों को उनकी पहली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा वो म्यूजिक एल्बम भी कर रही हैं। अब उनका एक और नया रोमांटिक गाना 'दिल जानिया' आ रहा है, जिसका टीजर हाल ही में आउट हुआ है।
'दिल जानिया' सॉन्ग का टीजर इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। गाने की पहली झलक में मोनालिसा की मासूमियत और अभिनय की नजाकत हर किसी का ध्यान खींच रही है। इसमें उनकी जोड़ी स्मार्थ मेहता संग बनी है। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। टीजर में प्यार, मासूमियत और इमोशंस का मिक्स कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है।
मोनालिसा का नया गाना कब होगा रिलीज?
टीजर को @venusworldent इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस गाने को लैसल राय ने अपनी आवाज दी है, जबकि गगनदीप ने इसके बोल लिखे हैं। वहीं राजा हरभजन सिंह गाने के कंपोजर हैं और गाने का डायरेक्शन रिदम संध्या ने किया है। ये गाना 8 जनवरी को रिलीज होगा।
'दिल जानिया' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार
टीजर वीडियो में मोनालिसा की स्मार्थ मेहता संग on-screen chemistry खूब पसंद की जा रही है। इंस्टाग्राम पर दोनों के BTS (Behind The Scenes) वायरल हो चुके हैं। अब लोग पूरा गाना देखने के लिए बेसब्री से 8 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं।
Advertisement
उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ था पहला गाना
इससे पहले भी मोनालिसा उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। जल्द ही वो सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में भी नजर आने वाली हैं।
मोनालिसा की बढ़ती जा रही फैन फॉलोइंग
वो मोनालिसा जो प्रयागराज के महाकुंभ (2025) में सादगी से माला बेचती थीं, अब अपने लुक और अदाओं से लोगों का दिल जीत रही हैं। उनकी कत्थई और कजरारी आंखें, चेहरे की मासूमियत और प्राकृतिक अंदाज उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना चुके हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं और लिपसिंक और एक्टिंग की वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में भी तगड़ा इजाफा हुआ है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 21:24 IST