अपडेटेड 22 February 2026 at 23:34 IST

Kumar Vishwas Daughter Kuhu Sharma: कुमार विश्वास की छोटी बेटी ​का शाही अंदाज, कुहू शर्मा का ब्राइडल लुक हुआ वायरल

Kumar Vishwas Daughter Kuhu Sharma: कुमार विश्वास की बेटी कुहू शर्मा ने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल लुक की फोटोज शेयर की हैं। उनका ये वेडिंग लुक एकदम परफेक्ट लग रहा है, जिसे आप भी अपनी शादी के लिए फॉलो कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Kumar Vishwas Daughter Kuhu Sharma
Kumar Vishwas Daughter Kuhu Sharma | Image: instagram

Kumar Vishwas Daughter Kuhu Sharma: फेमस कवि कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहू शर्मा एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कुहू ने हाल ही में लहंगे में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिनमें वह दुल्हन जैसी सजी नजर आ रही हैं। उनका यह रॉयल लुक वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन बन गया है। तस्वीरों में कुहू ने रस्ट, मरून, ब्राउन और गोल्ड शेड्स के रिच कॉम्बिनेशन वाला हैवी एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना है। ट्रेडिशनल कारीगरी और मॉडर्न सिल्हूट का यह मेल उनके लुक को शाही अंदाज दे रहा है। लहंगे पर गोल्डन सेक्विन सितारों के साथ मल्टीकलर थ्रेड वर्क, मिरर वर्क और जरी डिटेलिंग की गई है, जो आउटफिट को ग्रैंड अपील देती है।

कुहू शर्मा के लुक और लहंगे का डिजाइन है परफेक्ट

लहंगे की वेस्ट लाइन को फ्लोरल सेक्विन से हाइलाइट किया गया है, जबकि घुटनों के पास से शुरू हुई एम्ब्रॉयडरी पूरे लुक को खास बनाती है। फ्लोरल और बेल पैटर्न को अलग अलग रंगों के धागों, बीड्स और मिरर से सजाया गया है, जिससे लोअर सेक्शन को हैवी टच मिला है और आउटफिट में खास चमक जुड़ गई है। कुहू ने लहंगे के साथ मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है, जिसकी ब्रॉड राउंड नेकलाइन को स्क्वायर शेप मिरर से सजाया गया है। तीन लेयर वाले बॉर्डर डिजाइन और स्लीव्स पर गोल्डन कॉपर सेक्विन पैटर्न ने ब्लाउज को क्लासी टच दिया गया है। फ्लोरल और लीफ डिटेलिंग के साथ मोतियों वाली लटकन ने उनकी देसी ब्यूटी को और निखार रहा है।

क्लासी दुपट्टा और एंटीक जूलरी से पूरा होगा लुक

लुक को पूरा करने के लिए कुहू ने मल्टीकलर पैटर्न वाला दुपट्टा साइड प्लीट्स में कैरी किया है, जिससे पूरा डिजाइन उभरकर सामने आ रहा है। एंटीक गोल्ड जूलरी, मरून डिटेलिंग वाला चोकर, कंगन और रिंग्स ने उनके लुक को शाही फील दे रहा है। मेकअप में मरून लिप्स, सटल हाइलाइट और डिफाइंड आइज के साथ सॉफ्ट वेवी हाफ ओपन हेयरस्टाइल ने उनके स्टाइल को एलिगेंट और रॉयल बना रहा है।

हल्दी और संगीत के लिए ऐसे करें स्टाइल

अगर आप हल्दी फंक्शन के लिए ऐसा लुक अपनाना चाहती हैं तो मस्टर्ड, येलो या पेस्टल शेड चुनें और फूलों वाली जूलरी के साथ लाइट मेकअप रखें। वहीं संगीत के लिए ब्रॉन्ज, कॉपर या मरून शेड बेहतरीन रहेंगे। स्टेटमेंट इयररिंग्स, सॉफ्ट कर्ल्स या हाई टाई हेयरस्टाइल और कम्फर्टेबल फ्लेयर वाला लहंगा डांस के लिए बेहतर रहेगा। कुहू शर्मा का यह ब्राइडल लुक उन ब्राइड टू बी के लिए खास इंस्पिरेशन है, जो पारंपरिक अंदाज में मॉडर्न टच चाहती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Rasha Thadani Instagram: महादेव की आराधना में लीन दिखीं राशा थडानी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 23:34 IST