‘अगला नंबर तेरा, अब नहीं चलेगी किसी की सिफारिश…’, कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, फेसबुक पोस्‍ट सामने आने से मचा हड़कंप

Kapil Sharma Canada Cafe Firing: कपिल शर्मा को लाॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। फेसबु पोस्ट लिखकर शेयर किया है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है। इसमें अगला तेरा नंबर है की बात लिखी हुई है।

Follow : Google News Icon  
Kapil Sharma Canada Cafe Firing
Kapil Sharma Canada Cafe Firing | Image: instagram

Kapil Sharma Canada Cafe Firing: कनाडा के सरे शहर में 2 मई को एक कैफे के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कपिल शर्मा के मशहूर ‘कैप्स कैफे’ के पास स्थित बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसके साथ ही फेसबुक का एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें लाॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग करने की जिम्मेदारी ली है और कपिल शर्मा को नई चेतावनी भी दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में जिम्मेदारी का दावा

इस हमले की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में दावा किया गया कि यह फायरिंग सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित ‘चाय सुट्टा बार’ कैफे में हुई जो कपिल शर्मा के कैफे के नजदीक है। हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि पुलिस या किसी जांच एजेंसी द्वारा अभी तक नहीं की गई है।

कपिल शर्मा को दी गई धमकी

पोस्ट में कपिल शर्मा को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि उन्हें 'लाइन में रहना होगा' और गैंग का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। ऐसा न करने पर उन्हें भी इसी तरह के परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया हो। बताया जा रहा है कि पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में भी तीन अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं जिन्हें धमकी और वसूली के प्रयास से जोड़ा गया था।

एजेंसियां कर रही हैं जांच

हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक सोशल मीडिया पोस्ट और गैंग के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: थकान और कमजोरी होगी छूमंतर!बिना गैस जलाए बनाएं Sugar-Free सत्तू के लड्डू
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड