Sattu Ke Laddu Recipe

Sattu Ke Laddu Recipe: थकान और कमजोरी होगी छूमंतर! बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं Sugar-Free सत्तू के लड्डू, नोट करें सबसे आसान विधि

Sattu Ke Laddu Recipe: गर्मियों में सत्तू हमारी सेहत के लिए रामबाण का काम करता है। इसे खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सत्तू की अलग- अलग चीजें बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है, जैसे कि सत्तू का शर्बत, सत्तू की चटनी और सत्तू के शुगर फ्रू लड्डू। सत्तू के शुगर फ्री लड्डू को तो जिम जाने वाले लोग अक्सर खाते हैं, ये उनके लिए देसी प्रोटीन का काम करता है। आइए जानते हैं सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए 2 कप चने का सत्तू, 1 कप देसी घी, 1 कप गुड़ का पाउडर, आधा चम्मच इलायची पाउडर और थोड़े बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसी सामग्री की जरूरत होती है।

Image: AI
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद कढ़ाई में देसी घी डालकर सत्तू को भी डाल दें। इसे अच्छी तरह से धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक कि सोंधी खुशबू न आने लगे, तब तक सत्तू को कढ़ाई में चलाते रहें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद भुने हुए सत्तू को बांधने के लिए उसमें थोड़ा- थोड़ा करके देसी घी मिलाएं। ध्यान रहे कि बाद में ऐड करने वाले देसी घी को कढ़ाई में जलने न दें। अब इसमें मनपसंद ड्राई फ्रूट्स को भी मिला दें। 

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू और देसी घी के मिक्चर को ठंडा होने दें, फिर इसमें गुड़ का पाउडर मिला दें। ऊपर से इलायची पाउडर को छिड़कें। गरम मिक्चर में गुड़ के पाउडर को अच्छे से पिघलने तक का इंतजार करें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब थोड़ा- थोड़ा मिक्चर को हाथ में लें और उसे दबाते हुए गोल- गोल आकार के लड्डू को बनाएं। ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम या पिस्ता को भी चिपका सकते हैं।  

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसलिए ये लड्डू भीषण और तपती हुई गर्मी में लू से बचाते हैं और तुरंत एनर्जी भी देते हैं। इन लड्डुओं को आप एयर-टाइट कंटेनर में भरकर 15 से 20 दिनों रख सकते हैं। 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.