'सबकी बारातें आईं...' सिंगर जसपिंदर नरूला पद्मश्री से सम्मानित, कहा- जब आपकी तपस्या सफल होती है तो आपको बहुत अच्छा लगता है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कारों का वितरण किया। गायिका जसपिंदर नरूला को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jaspinder Narula received Padma Shri Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कारों का वितरण किया। गायिका जसपिंदर नरूला को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद गायिका जसपिंदर नरूला ने कहा कि जब आपकी तपस्या सफल होती है तो आपको बहुत अच्छा लगता है और आपको जो अनुभव मिलता है, जो प्यार और सम्मान मिलता है, इस तरह का मिलता है पता नहीं था।
पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर जसपिंदर नरूला ने कहा कि सम्मान तो बहुत मिला है, ईश्वर ने बहुत नवाजा है, मुझे अपने दर्शकों, प्रशंसकों, परिवार और परिचितों का अपार प्यार मिला है। लेकिन घोषणा के बाद मुझे जो प्यार और सम्मान मिला है, उसके लिए मैं ईश्वर और आप सभी का आभारी हूं।
जब-जब जो-जो होना है तब-तब सो-सो होता है- जसपिंदर नरूला
जसपिंदर नरूला ने कहा कि जब-जब जो-जो होना है तब-तब सो-सो होता है, हर चीज एक समय है, हर इंसान करे लिए ईश्वर ने समय लिख दिया है। इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं भारत सरकार की, अपने सभी भारतवासियों की जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरा साथ दिया है। मुझे प्यार दिया है या जैसा भी उनका भाव मेरे प्रति है, मैं सबकी ऋणी हूं, सबको नमस्कार करती हूं।
Advertisement
71 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख दिवंगत ओसामु सुजुकी, प्रसिद्ध गायक दिवंगत पंकज उधास, बिहार के पूर्व उपमुख्यनंत्री सुशील कुमार मोदी, लक्ष्मीपति रामसुब्बायर सहित 71 लोगों के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।