अपडेटेड 16 February 2026 at 14:31 IST
Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन का पाकिस्तान के खिलाफ तूफान... तो गर्लफ्रेंड अदिति का इंस्टा पर गदर, ग्लैमरस लुक पर फैंस हुए फिदा
Aditi Hundia Stylish Looks: मैदान पर ईशान किशन का बल्ला आग उगल रहा है और मैदान के बाहर उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में उनके अदिति से रिश्ते पर कई बड़े सवाल सामने नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी और मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद ईशान जहां क्रिकेट फैंस के दिल जीत रहे हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक से धूम मचा रही हैं।
कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं। वह राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं और एक सफल मॉडल होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। अदिति ने अपना खुद का फैशन ब्रांड शुरू किया है, जिसका नाम ‘लेबल अदिति हुंडिया’ है। बताया जाता है कि उनके पिता जयपुर के एक जाने-माने कारोबारी हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं बेहद एक्टिव
अदिति सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और स्टाइलिश वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।
अदिति बेहद स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करती हैं। वेस्टर्न की बात करें तो इनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर आपको काफी बोल्ड लुक्स देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में शॉर्ट ड्रेस हो या मैक्सी गाउन अदिति हर लुक को ट्रेंड के मुताबिक स्टाइल करना अच्छी तरह से जानती हैं।
Advertisement
पाकिस्तान के खिलाफ ईशान की धमाकेदार पारी के बाद अदिति की पोस्ट्स पर भी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला और उनके ग्लैमरस लुक ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया।
वेस्टर्न के अलावा इंडियन वियर में भी अदिति के स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। इसमें लहंगा, साड़ी और हैवी सलवार-सूट लुक्स शामिल हैं।
Advertisement
इसके अलावा अदिति को अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही कलर कॉम्बिनेशन भी चुनना बेहद अच्छी तरह से आता है।
सोशल मीडिया पर आपको वेस्टर्न और ट्रडिशनल के अलावा काफी फॉर्मल लुक भी देखने को मिल जाएंगे। इन सभी स्टाइलिश लुक्स में स्टाइलिंग से लेकर कलर कन्ट्रैस्ट का खासतौर से ख्याल रखा गया है।
2019 से शुरू हुई थीं रिलेशनशिप की चर्चाएं
ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर पहली बार चर्चाएं 2019 के आईपीएल फाइनल के दौरान शुरू हुई थीं। तभी से दोनों को लेकर अफवाहें चलती रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की।
ईशान के दादा ने खोला बड़ा राज
हाल ही में ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने ANI को दिए एक इंटरव्यू में अपने पोते की शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। बातचीत के दौरान उनकी जुबान से ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम फिसल गया, जिसके बाद इस रिश्ते पर लगभग मुहर लग गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके साथ ही साफ हो गया है कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ही हैं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस अब इस खूबसूरत जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और दोनों की शादी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
मैदान पर ईशान किशन का बल्ला आग उगल रहा है और मैदान के बाहर उनकी लव लाइफ भी सुर्खियों में बनी हुई है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 14:31 IST