अपडेटेड 16 February 2026 at 12:37 IST

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से 6 नए आरोपी गिरफ्तार

Bollywood News: रोहित शेट्टी के घर हुआ यह मामला न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि आम लोगों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से उम्मीद है कि जल्द ही इस साजिश का पूरा सच सामने आएगा।

Follow : Google News Icon  
Rohit Shetty
Rohit Shetty | Image: Social Media

मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया था। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पूरी साजिश का खुलासा हो रहा है। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) और क्राइम ब्रांच ने इस केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

राजस्थान से पकड़े गए 6 नए आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, फायरिंग के सिलसिले में 6 नए आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित प्लान के तहत किया गया था, जिसमें पुणे से लेकर मुंबई तक का पूरा नेटवर्क शामिल था।

Uploaded image

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे की है। उस समय रोहित शेट्टी अपने जुहू स्थित घर शेट्टी टॉवर में मौजूद थे। तभी एक अनजान शख्स ने बिल्डिंग की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही सुरक्षा गार्ड और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि काले जैकेट और सफेद पैंट पहने एक आरोपी ने पिस्टल से लगातार 5 राउंड फायरिंग की और फिर स्कूटर से फरार हो गया। इसके बाद जुहू पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसे आगे की जांच के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि काले जैकेट और सफेद पैंट पहने एक आरोपी ने पिस्टल से लगातार 5 राउंड फायरिंग की और फिर स्कूटर से फरार हो गया। इसके बाद जुहू पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसे आगे की जांच के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया।

पुलिस के हाथ लगे सबूत

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा डियो स्कूटर पुणे से लाई गई थी, जिसे बाद में विले पार्ले इलाके से लावारिस हालत में बरामद किया गया। मौके से फॉरेंसिक टीम ने पांच खाली कारतूस और कांच के टुकड़े जब्त किए।

Advertisement

इसके अलावा, आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तीन मैगजीन, एक एयरगन और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने वारदात से पहले आपसी बातचीत के लिए Signal ऐप का इस्तेमाल किया और बाद में सबूत मिटाने के लिए चैट डिलीट कर दी।

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

यह मामला न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि आम लोगों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से उम्मीद है कि जल्द ही इस साजिश का पूरा सच सामने आएगा।

यह जरूर पढ़ें: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली धमकी, गैंगस्टर जीशान अख्तर ने की 10 करोड़ की डिमांड
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 12:36 IST