अपडेटेड 15 April 2025 at 18:31 IST
India's Got Latent Row: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें नहीं हुईं कम, साइबर सेल में फिर दर्ज कराया बयान
India's Got Latent Row: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में की गई विवादित टिप्पणी के मामले में आज फिर पांचों पैनलिस्ट महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल के सामने पेश हुए।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

India's Got Latent Row: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में की गई विवादित टिप्पणी के मामले में आज फिर पांचों पैनलिस्ट महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल के सामने पेश हुए।
जानकारी के मुताबिक, अपूर्वा मुखीजा ने सबसे पहले अपना बयान दर्ज कराया और पूछताछ के बाद वहां से रवाना हो गईं। वहीं, बाकी चारों पैनलिस्ट समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और जसप्रीत सिंह से अधिकारियों की पूछताछ जारी है।
समय, रणवीर दर्ज करा रहे बयान
महाराष्ट्र साइबर सेल के अनुसार, शो के सभी पांच पैनलिस्ट आज महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश हुए। समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी अपना बयान दर्ज कराने महाराष्ट्र साइबर पहुंचे। अपूर्वा मुखीजा ने अपना बयान दर्ज कराया और दफ्तर से निकल गईं। बाकी लोग अपना बयान दर्ज करा रहे हैं।
जान लें कि पूरा मामला उस वक्त गरमाया जब शो के एक एपिसोड में की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद साइबर सेल ने नोटिस जारी कर सभी पैनलिस्टों को तलब किया था।
Advertisement
क्या है पूरा विवाद?
ये पूरा विवाद समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के एक कमेंट से शुरू हुआ था। जिसमें उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता की इंटिमेसी को लेकर भद्दा सवाल किया था। इस मामले की मुंबई पुलिस और असम पुलिस भी जांच कर रही है। कॉमेडियन समय रैना ने पिछले साल जून में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नाम का एक पैरोडी शो शुरू किया था। इसके हर एपिसोड में अलग-अलग पैनलिस्ट आते थे। शो में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए रणवीर ने उससे माता-पिता के यौन संबंधों को लेकर एक सवाल पूछ डाला जिसपर ये हंगामा मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Kesari 2: 'आईने में पाप दिखेंगे...', 'केसरी 2' देखने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने किस पर साधा निशाना?
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 18:27 IST