कार एक्सीडेंट में हनी सिंह के भतीजे की मौत, सिंगर ने किया भावुक पोस्ट, लिखा -'मेरे लिए यह अंधकारमय दशक है'

मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक और उनके दोस्त आरव तलवार की जालंधर में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार तड़के करीब 3 बजे एक बर्थडे पार्टी से लौटते समय उनकी तेज रफ्तार कार पुलिस लाइन फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

कार एक्सीडेंट में हनी सिंह के भतीजे की मौत, सिंगर ने किया भावुक पोस्ट, लिखा -'मेरे लिए यह अंधकारमय दशक है'
कार एक्सीडेंट में हनी सिंह के भतीजे की मौत, सिंगर ने किया भावुक पोस्ट, लिखा -'मेरे लिए यह अंधकारमय दशक है' | Image: Instagram

मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिंगर के भतीजे विदित ओलाक की पंजाब के जालंधर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में विदित के करीबी दोस्त आरव तलवार ने भी अपनी जान गंवा दी। दोनों युवक रविवार तड़के एक बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे थे, तभी यह खौफनाक हादसा हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही पूरे परिवार और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

हनी सिंह ने व्यक्त किया गहरा शोक

अपने प्यारे भतीजे विदित को हमेशा के लिए खो देने से यो यो हनी सिंह पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर की पुष्टि करते हुए विदित के पिता दिनेश ओलाक को टैग किया और अपना दुख व्यक्त किया। हनी सिंह ने भावुक होते हुए लिखा, 'यह मेरे लिए बेहद कठिन और बुरा दौर है। अपने भतीजे को इस तरह खोना दिल तोड़ देने वाला है। भोलेनाथ कृपा करें।' हनी सिंह के इस पोस्ट से साफ महसूस किया जा सकता है कि परिवार इस समय कितने गहरे सदमे से गुजर रहा है। भतीजे के जाने के दुख में सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो (DP) भी हटा दी है।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक दुर्घटना रविवार तड़के करीब 3 बजे जालंधर के पुलिस लाइन इलाके के पास स्थित एक फ्लाईओवर पर हुई। विदित ओलाक और आरव तलवार अपनी फॉक्सवैगन कार में सवार होकर बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण और जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार विदित और आरव की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

हादसे के समय फ्लाईओवर पर सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे और कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से बाकी तीन युवक हादसे के बाद चले गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया।हालांकि, दोनों परिवारों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'आप संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, लेकिन आपकी पार्टी ने इसके पन्नों को तार-तार कर दिया...'1984 के दंगों को लेकर रोहतक में नितिन नबीन का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड