'आप संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, लेकिन आपकी पार्टी ने इसके पन्नों को...,' 1984 के दंगों को लेकर रोहतक में नितिन नबीन का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

हरियाणा के रोहतक में बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिख समुदाय से माफी मांगनी चाहिए थी। नवीन ने आरोप लगाया कि बार-बार चुनावी हार से हताश होकर कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है और देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'आप संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, लेकिन आपकी पार्टी ने इसके पन्नों को तार-तार कर दिया...'1984 के दंगों को लेकर रोहतक में नितिन नबीन का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
'आप संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, लेकिन आपकी पार्टी ने इसके पन्नों को तार-तार कर दिया...'1984 के दंगों को लेकर रोहतक में नितिन नबीन का कांग्रेस पर तीखा प्रहार | Image: ANI

हरियाणा के रोहतक में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का विशाल आयोजन किया गया। मॉडल टाउन स्थित डी-पार्क में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर कांग्रेस नीत 'इंडिया' गठबंधन के प्रदर्शन और 'चलो दिल्ली' मार्च को लेकर विपक्ष पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी सफलताओं में विफलता और जनादेश न मिलने से हताश कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर रही है और संविधान की आड़ में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है।

1984 के सिख नरसंहार और कांग्रेस की चुप्पी पर घेरा

पदयात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जनसभा को संबोधित करते हुए नबीन ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने 1984 के सिख विरोधी हिंसा के लिए सिख समुदाय से आज तक माफी क्यों नहीं मांगी।

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को सिखों के बलिदान, नरसंहार और हत्याओं के लिए प्रायश्चित करना चाहिए था और माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन आज वे विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। जब हमारे सिख भाइयों की हत्या हो रही थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है।' कांग्रेस की इस सोच के कारण इतने मासूम सिखों की जान चली गई। राहुल गांधी को इसके लिए पश्चाताप करना चाहिए था।'

कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र और परिवारवाद पर निशाना

नितिन नबीन ने चुनाव में हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता लोकतंत्र में अपने मत का प्रयोग कर शासन का जनादेश देती है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं में थोड़ी भी हिम्मत है, तो उन्हें अपनी पार्टी के भीतर व्याप्त 'राजशाही' और राहुल गांधी के वंशवादी शासन को खत्म कर वहां लोकतंत्र स्थापित करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में केवल एक ही परिवार के आदेशों को सर्वोपरि माना जाता है और वे चाहते हैं कि देश के कानून भी राहुल गांधी की इच्छानुसार बनें। हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमने वाली कांग्रेस ने ही वास्तव में संविधान के पन्नों को तार-तार किया है।

SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस पर साधा निशाना 

नितिन नबीन ने SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस के रुख को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को देश के 140 करोड़ नागरिकों से ज्यादा भरोसा 3 करोड़ घुसपैठियों पर है। नबीन ने राहुल गांधी के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस हिमाचल प्रदेश या कर्नाटक में जीतती है, तो वे कहते हैं कि लोकतंत्र जीत गया।
जब वे हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार या बंगाल में हारते हैं, तो लोकतंत्र को खतरे में बताने लगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र किसी एक परिवार की मर्जी से नहीं, बल्कि देश के संविधान से चलता है। जिसका सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हमेशा करती आई है।

Advertisement

विदेशी ताकतों और अराजकता के साजिश का आरोप

नितिन नबीन ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने और देश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनादेश से बनी सरकार को गिराने की बात कर रहा है, लेकिन जनता द्वारा चुनी गई इस मजबूत सरकार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

ये भी पढ़ें - 'सिख भाइयों, दिल्ली में दंगे....,' राहुल गांधी के ड्रामे के चार मकसद; INDI ब्लॉक की रैली पर जेपी नड्डा का पर तीखा प्रहार

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड