Film Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए, कार्तिक आर्यन और मामूटी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, किसे क्या मिला?

72nd National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मंगलवार 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए।

72nd national film awards 2024
72nd national film awards 2024 | Image: PIB

72nd National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मंगलवार 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। यह फिल्म पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए फीचर, नॉन-फीचर और लेखन श्रेणियों से कुल 92 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया है। यूं तो ये पुरस्कार वर्षों से दिल्ली में आयोजित होता आ रहा है लेकिन इस वर्ष यह समारोह दिल्ली के बाहर गुजरात में आयोजित हुआ। इस दौरान मंच पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहें। 

किसे मिला पुरस्कार 

मुख्य पुरस्कार की बात करें तो इस वर्ष ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। तो वहीं फ़िल्म 'श्रीकांत' को बेस्ट हिंदी फ़िल्म का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड मिला है।

Uploaded image

फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए अभिनेता ममूटी और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार अभिनेत्री यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए प्रदान किया गया। इसी तरह अभिनेता से निर्देशक बने रणदीप हुड्डा को फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। राजकुमार पेरियासामी को तमिल फ़िल्म 'अमरन' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला। 

Uploaded image

संजय मिश्रा को फिल्म भक्षक के लिए हिंदी सिनेमा में सहायक भूमिका अभिनेता का पुरस्कार मिला। संगीत निर्देशक शाश्वत सचदेव को फ़िल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। फिल्म 'मैदान' के गाने 'जाने दो' के लिए मनोज मुंतशिर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

Advertisement

इसी तरह कोरियोग्राफर विजय गांगुली को फिल्म 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है। अभिनेता और फिल्म निर्माता धनुष को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में फिल्म 'कैप्टन मिलर' के लिए 'स्पेशल मेंशन' का पुरस्कार मिला है।

Uploaded image

अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान

इस वर्ष का दादा साहब फाल्के सम्मान भारतीय सिनेमा में सक्रिय वरिष्ठ अभिनेता अनंत नाग को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया। दिग्गज अभिनेता अनंत नाग हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी फिल्मों में भी अच्छा काम कर चुके हैं। गौरतलब है कि अनंत नाग अभी तक कुल 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Advertisement

फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं लोगों को जोड़ती भी हैं- राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारतीय सिनेमा की सांस्कृतिक ताकत और विविधता पर ज़ोर दिया। राष्ट्रपति ने भारत की अलग-अलग भाषाओं, परंपराओं और सामाजिक अनुभवों को दिखाने में सिनेमा की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फ़िल्में न सिर्फ़ दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि अलग-अलग इलाकों के लोगों को जोड़ती हैं और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाने में मदद करती हैं।

अश्विनी वैष्णव ने बधाई देते हुए बोली यह बड़ी बात 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सभी विजेताओं को बधाई दी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हर फ़िल्म के पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन होता है। आज का सम्मान सिर्फ़ उन लोगों का नहीं है जो लाइमलाइट में हैं, बल्कि उन अनगिनत पेशेवरों का भी है जो हर कहानी को जीवंत बनाने के लिए पर्दे के पीछे काम करते हैं। उन्होंने कहा "सभी टेक्नीशियनों, सिनेमैटोग्राफ़रों और फ़िल्म बनाने वाली टीम के हर सदस्य के लिए ज़ोरदार तालियाँ।"

इसे भी पढ़ें- Golmaal 5 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 2027 में मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड