Golmaal 5 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 2026 नहीं अब 2027 में मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल, अजय देवगन बोले 'पुरानी आदत है गोलमाल करने की'

अजय देवगन ने अपनी एक और सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवीं फिल्म Golmaal 5 को रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

golmaal 5
golmaal 5 | Image: Ajay Devgn X

अजय देवगन इन दिनों जहां सोनी चैनल पर क्राइम पेट्रोल शो को होस्ट कर रहे हैं तो वहीं उनकी नई फिल्म 'दृश्यम 3' भी बॉक्स ऑफिस पर अगले महीने 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। लेकिन इसी बीच अजय देवगन ने अपनी एक और सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवीं फिल्म Golmaal 5 को रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 

कब आएगी गोलमाल 5 

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए गोलमाल 5 की रिलीज डेट की घोषणा की है। पिछले कुछ समय से लग रहा था कि गोलमाल-5 इस वर्ष के अंत तक रिलीज हो जाएगी। लेकिन अब गोलमाल-5 नए वर्ष 2027 में दर्शकों के लिए सिनेमा घर में उपलब्ध होगी। अजय देवगन ने बताया है कि गोलमाल-5 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। 

पोस्टर भी किया रिलीज 

गोलमाल-5 की रिलीज डेट के साथ अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया है। बॉलीवुड के सिंघम ने अपनी इस पोस्ट में पोस्टर के साथ लिखा है “पुरानी आदत है गोलमाल करने की, मिलते हैं 8 जनवरी 2027 को।” 

इंतेजार रहेगा दर्शकों  

अब अजय देवगन की इस पोस्ट के बाद फिल्म गोलमाल-5 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। हालांकि यह इंतजार लंबा जरूर है क्योंकि अभी सितंबर से जनवरी काफी दूर है। लेकिन उम्मीद है कि पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। 

Advertisement

फिल्म की कास्ट     

गोलमाल-5 में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू के साथ शरमन जोशी की फिल्म में वापसी हो रही है। लेकिन इस बार फिल्म से अक्षय कुमार भी जुड़ गए हैं जिस कारण डबल धमाल मचने की पूरी उम्मीद है। हर बार की तरह इस बार भी फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ही कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता रिलायंस स्टूडियो और रोहित शेट्टी दोनों कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- OTT पर रिलीज हुई नई फिल्म ‘तारा एंड आकाश'

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड