Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर पहली बार लगाई ट्रिपल सेंचुरी, दृश्यम 3 हुई 300 करोड़ के पार

Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। अब दूसरे रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से फिल्म दृश्यम 3 ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

drishyam 3 ajay devgn
drishyam 3 ajay devgn | Image: X

Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरे कर लिए हैं। हालांकि अभी भी सिनेमा घरों में फिल्म की धमक गूंज रही है। अब दूसरे रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से फिल्म दृश्यम 3 ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। बता दें कि यह अजय देवगन की पहली फिल्म है जिसने 300 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की है। 

10वें दिन फिल्म का कलेक्शन 

बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन दृश्यम 3 ने 22.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को फिल्म के देश भर में 14,872 शो प्रदर्शित हुए।  

'दृश्यम 'द कन्क्लूजन' की कुल कमाई 

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 53.50 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 61 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 21 करोड़, पांचवें दिन मंगलवार को 19.50 करोड़, छठवें दिन बुधवार को 15.50 करोड़ और सातवें दिन गुरुवार को 13 करोड़ के कलेक्शन के साथ पूरे हफ्ते भर में 245.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

फिर दूसरे हफ्ते में 8वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़, 9वें दिन शनिवार को 26.50 करोड़ और 10वें दिन रविवार को 22.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक कुल 309 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।   

Advertisement

दृश्यम 3 हिट या फ्लॉप 

फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' का बजट करीब 100 करोड़ रुपये का है। लेकिन फिल्म सिर्फ 2 दिन में अपनी लागत निकाल कर लगातार जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। इस कारण दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। 

फिल्म की कास्ट 

दृश्यम 3 में अजय देवगन अपने लोकप्रिय विजय सालगांवकर के किरदार में हैं। इनके साथ अभिनेत्री तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी सालगांवकर), रजत कपूर (महेश देशमुख), इशिता दत्ता (अंजू सालगांवकर), मृणाल जाधव (अनु सालगांवकर) के साथ जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड