नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले हर दूसरे दिन उनका मेसेज आता था..वो यादगार शाम सदा हमारे साथ रहेगी, Video

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया है। महानायक अमिताभ बच्चन भी बहुत ज्यादा दुखी हैं। उन्होंने नाना के प्रति अपना दुख प्रकट करते हुए एक्स एक वीडियो भी पोस्ट की है।

amitabh bachchan tribute to nana patekar
amitabh bachchan tribute to nana patekar | Image: amitabh bachchan X , Republic

नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया है। महानायक अमिताभ बच्चन भी बहुत ज्यादा दुखी हैं। उन्होंने नाना के प्रति अपना दुख प्रकट करते हुए एक्स पर कहा है "स्तब्ध ! हर दूसरे दिन उनका और हमारा संपर्क मेसेज द्वारा रहता था। आज उनका मेसेज नहीं आया !" 

इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसे उन्होंने अपने शो केबीसी के मंच से ही बनाया है। इस वीडियो के जरिए अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। यूं तो इस वीडियो को 'कौन बनेगा करोड़पति' 2026 के 8 अक्टूबर के एपिसोड में भी दिखाया गया है। लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट कर दिया है।  

बता दें कि अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर ने एक साथ 'कोहराम' फिल्म में काम किया था।    

नाना का निधन व्यक्तिगत क्षति है

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ने कहा, "देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर का अचानक स्वर्गवास हो गया। एक अद्वितीय कलाकार, मित्र, शुभचिंतक और उत्कृष्ट समाजसेवक आज हमारे बीच नहीं रहे। यह न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के लिए, बल्कि उन सभी लोगों के लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिन्हें उनके साथ समय बिताने और उन्हें जानने का अवसर मिला। उनके अचानक चले जाने से हम सभी स्तब्ध हैं।"

Advertisement

सच को सच कहने का साहस उन्हें सबसे अलग बनाता था

महानायक ने आगे कहा, "उनकी बेबाकी, उनकी सादगी और सच को सच कहने का साहस उन्हें सबसे अलग बनाता था। कुछ लोग हमारे जीवन से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके परोपकार और उनकी सिखाई हुई सीख हमारे भीतर रह जाती है। नाना उन्हीं लोगों में से एक थे। आपको नाना व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन और आपकी उस कला को प्रणाम जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया।"

वो यादगार शाम सदा हमारे साथ रहेगी

नाना पाटेकर केबीसी के एक एपिसोड में भी अथिति के रूप में शामिल हुए थे जिसे अमिताभ बच्चन ने याद करते हुए कहा कि वो यादगार शाम सदा हमारे साथ रहेगी। केबीसी के होस्ट ने कहा "उनकी बातों ने ना सिर्फ हमें प्रभावित किया बल्कि जिस नेक काज के लिए उन्होंने जीती हुई धनराशि को समर्पित किया वो उनकी समाजसेवा का उदाहरण था। 

Advertisement

किसानों के साथ संपर्क कर व्यक्तिगत रूप से सेवा की

अमिताभ बच्चन ने कहा “महाराष्ट्र के उन गांवों में, जो वर्षा के अभाव से पीड़ित थे उन्होंने (नाना पाटेकर) वहां के किसानों के साथ संपर्क किया और व्यक्तिगत रूप से उनकी सेवा की। केबीसी परिवार की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि।”

इसे भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 को रिलीज हुए पूरा हुआ एक हफ्ता, बॉक्स ऑफिस पर खूब चल रहा है विजय सालगांवकर का जादू, जानिए हफ्ते भर की कमाई

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड