Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 को रिलीज हुए पूरा हुआ एक हफ्ता, बॉक्स ऑफिस पर खूब चल रहा है विजय सालगांवकर का जादू, जानिए हफ्ते भर की कमाई
Drishyam 3 Box Office: 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है। लेकिन वीकेंड के बाद पूरे हफ्ते भर भी अजय देवगन की फिल्म की कमाई बहुत अच्छी होती रही। 7वें दिन गुरुवार को भी फिल्म दृश्यम 3 ने वीकडे के हिसाब से अच्छी कमाई की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Drishyam 3 Box Office: दृश्यम फिल्म के तीसरे भाग 'दृश्यम द कन्क्लूजन' को रिलीज हुए अब एक हफ्ता पूरा हो गया है। लेकिन वीकेंड के बाद पूरे हफ्ते भर भी अजय देवगन की फिल्म की कमाई बहुत अच्छी होती रही। 7वें दिन गुरुवार को भी फिल्म दृश्यम 3 ने वीकडे के हिसाब से अच्छी कमाई की है।
7वें दिन फिल्म का कलेक्शन
सातवें दिन दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि कमाई का यह आंकड़ा पूरे हफ्ते भर में सबसे कम रहा। बता दें कि गुरुवार को फिल्म के देश भर में 15,758 शो प्रदर्शित हुए थे।
'दृश्यम 'द कन्क्लूजन' की कुल कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ की बंपर कमाई की। फिर दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 61 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 21 करोड़, पांचवें दिन मंगलवार को 19.50 करोड़, छठवें दिन बुधवार को 15.50 करोड़ और सातवें दिन गुरुवार को 13 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक 245.50 करोड़ की शानदार नेट कमाई कर ली है।
दृश्यम 3 हिट या फ्लॉप
फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' का बजट करीब 100 करोड़ रुपये का है। लेकिन फिल्म सिर्फ 2 दिन में अपनी लागत निकाल कर जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। इस कारण दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है।
Advertisement
फिल्म की कास्ट
दृश्यम 3 में अजय देवगन अपने लोकप्रिय विजय सालगांवकर के किरदार में हैं। इनके साथ अभिनेत्री तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन (नंदिनी सालगांवकर), रजत कपूर (महेश देशमुख), इशिता दत्ता (अंजू सालगांवकर), मृणाल जाधव (अनु सालगांवकर) के साथ जयदीप अहलावत एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में हैं।
इसे भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 5: अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' से बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन फिल्म हुई 200 करोड़ के पार