Dhurandhar Success Party: 'थप्पड़ क्वीन' सौम्या के खौफ में रणवीर सिंह! 'धुरंधर 2' की पार्टी में 'भाभीजी' ने जड़ा चांटा, आगे क्या हुआ? - VIRAL VIDEO
Saumya Tandon Slaps Ranveer Singh: ‘धुरंधर 2’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना डाले। सौम्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य घर की तारीफ की।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saumya Tandon Slaps Ranveer Singh Viral Video: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना डाले। ऐसे में फिल्म की टीम ने इस बड़ी सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में एक शानदार आफ्टर पार्टी रखी।
पार्टी में जुटे फिल्म के सितारे
इस सक्सेस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। एक्ट्रेस सौम्या टंडन, जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी ‘उल्फत’ का किरदार निभाया है, उन्होंने पार्टी की कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए।
फिर से क्रिएट हुआ ‘थप्पड़ सीन’
पार्टी का सबसे मजेदार पल तब देखने को मिला जब सौम्या टंडन ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म का मशहूर ‘थप्पड़ सीन’ दोबारा क्रिएट किया।
फिल्म में एक सीन है, जहां सौम्या गुस्से में रणवीर के किरदार हमजा अली मजारी को जोरदार थप्पड़ मारती हैं। यही सीन पार्टी में मजाकिया अंदाज में दोहराया गया, जिसे देखकर सभी खूब हंसे।
इतना ही नहीं, फिल्म के पहले पार्ट में भी सौम्या का थप्पड़ सीन काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें ‘थप्पड़ क्वीन’ का टैग मिल गया।
Advertisement
सौम्या का खास पोस्ट
सौम्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने डायरेक्टर आदित्य घर की तारीफ की और रणवीर सिंह को ‘धुरंधर’ बताते हुए मजेदार बात भी लिखी कि, “सब मुझसे थप्पड़ खाना चाहते थे।”
इन सितारों के साथ मस्ती
पार्टी में कई सितारों ने जमकर एंजॉय किया, जिनमें यामी गौतम, सारा अर्जुन, मुकेश छाबड़ा, शाश्वत सचदेव, क्रिस्टल डिसूजा, आयशा खान, मानव गोहिल और जुबिन नौटियाल शामिल रहे हैं।
वीडियो में सौम्या, सारा अर्जुन पर प्यार लुटाती नजर आईं, वहीं मुकेश छाबड़ा के साथ डांस करते हुए भी दिखीं।
Advertisement
सोशल मीडिया पर छाया जश्न
सौम्या टंडन द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इस मजेदार ‘थप्पड़ एक्ट’ को खूब पसंद कर रहे हैं और फिल्म की टीम को लगातार बधाई दे रहे हैं।
‘धुरंधर 2’ की शानदार सफलता के बाद हुई ये पार्टी न सिर्फ जश्न से भरी रही, बल्कि इसमें फिल्म के यादगार सीन को मजेदार अंदाज में दोहराकर सभी ने इसे और खास बना दिया। रणवीर और सौम्या की ये केमिस्ट्री फैंस को काफी एंटरटेन कर रही है।