अपडेटेड 20 March 2026 at 13:09 IST
Dhurandhar 2 Atif Ahmed Role: 'धुरंधर 2' में 'आतिफ अहमद' बनकर छा गया ये एक्टर, 51 की उम्र में बना स्टार; निभाया दमदार किरदार
Who Is Atif Ahmed In Real: ‘धुरंधर 2’ में जहां एक ओर बड़े स्टार्स का जलवा है, वहीं ‘आतिफ अहमद’ का किरदार फिल्म की जान बनकर उभरा है। यह किरदार न सिर्फ फिल्म को मजबूत बनाता है, बल्कि दर्शकों को असल दुनिया की सच्चाइयों से भी रूबरू कराता है।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Dhurandhar 2 Star Cast: 'धुरंधर 2: द रिवेंज' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार मौजूदगी के बावजूद एक और किरदार है जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा है। हम ‘आतिफ अहमद’ की बात कर रहे हैं।
यह किरदार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी तुलना असल जिंदगी के चर्चित माफिया-से-नेता बने अतीक अहमद से की जा रही है।
किसने निभाया ‘आतिफ अहमद’ का रोल?
फिल्म में ‘आतिफ अहमद’ का किरदार एक्टर सलीम सिद्दीकी ने निभाया है। 51 साल की उम्र में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऐसा प्रभाव छोड़ा कि लोग उन्हें “कार्बन कॉपी” तक कह रहे हैं।
सलीम सिद्दीकी लंबे समय से थिएटर और फिल्मों से जुड़े रहे हैं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें नई पहचान दी है।
Advertisement
पहले भी इन प्रोजेक्ट्स में दिखा हुनर
सलीम सिद्दीकी इससे पहले भी कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं, जैसे 12वीं फेल, डिस्पैच, स्पेशल ऑप्स, बॉम्बे मेरी जान, मिर्जापुर, सकाम 2003 जैसी बड़ी फिल्मों का रह चुके हैं।
हालांकि, ‘धुरंधर 2’ को उनके करियर का सबसे दमदार और यादगार प्रदर्शन माना जा रहा है।
Advertisement
फिल्म में कैसा है ‘आतिफ अहमद’ का किरदार?
फिल्म में आतिफ अहमद को एक बेहद ताकतवर और खतरनाक राजनेता के रूप में दिखाया गया है। उसका किरदार सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि जिसके ISI-पाकिस्तान से गहरे संबंध है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि वह पूरे भारत में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग का एक विशाल नेटवर्क कैसे चलाता है। कहानी का एक बड़ा हिस्सा इस बात पर केंद्रित है कि वह उत्तर प्रदेश के चुनावों को प्रभावित करने के लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी में कैसे शामिल है।
इसके अलावा इलाहाबाद में अपने ठिकाने से काम करने वाले इस किरदार के प्रभाव को फिल्म के कुछ डायलॉग के जरिए भी उजागर किया गया है। मेजर इकबाल का यह डायलॉग, 'जब तक आतिफ अहमद जिंदा है, यह सब कुछ संभाल लेगा' बताता है कि आतिफ अहमद का किरदार कितना पावरफुल दिखाया गया है। फिल्म की आपराधिक दुनिया में इस किरदार के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है। यह फिल्म उसे एक ऐसे सरगना के तौर पर दिखाती है, जिसका असर स्थानीय सीमाओं से कहीं ज्यादा दूर तक फैला हुआ है।
असल जिंदगी से कितना मिलता-जुलता है किरदार?
‘आतिफ अहमद’ का किरदार काफी हद तक अतीक अहमद से प्रेरित बताया जा रहा है।
कौन था अतीक अहमद?
अतीक अहमद का जन्म 1962 में प्रयागराज में हुआ था। उनका आपराधिक सफर 17 साल की उम्र में हत्या के एक आरोप के साथ शुरू हुआ, और धीरे-धीरे बढ़कर इसमें 100 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले शामिल हो गए, जिनमें अपहरण और रंगदारी जैसे अपराध भी थे। अपने आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद, उसने राजनीति में सफलतापूर्वक कदम रखा, और समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक (MLA) और सांसद (MP) दोनों पदों पर काम किया। वह उत्तर प्रदेश में अपराध और राजनीति के गठजोड़ का बड़ा चेहरा माना जाता था।
2023 की घटना से जुड़ा फिल्म का हिस्सा
फिल्म में 15 अप्रैल 2023 की उस वास्तविक घटना को भी दिखाया गया है, जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हमलावर पत्रकार बनकर आए थे और लाइव मीडिया कवरेज के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया था। यह सीन फिल्म में काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।
क्यों खास है यह किरदार?
आतिफ अहमद का किरदार रियल लाइफ से जुड़ी कहानी से है। इसके अलावा इस किरदार की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खिंचा है। इस रोल को बेहद गहराई से लिखा गया है। एक्टर सलीम सिद्दीकी ने ईद रोले के लिए बेहद शानदार एक्टिंग भी की है।
‘धुरंधर 2’ में जहां एक ओर बड़े स्टार्स का जलवा है, वहीं ‘आतिफ अहमद’ का किरदार फिल्म की जान बनकर उभरा है। सलीम सिद्दीकी ने साबित कर दिया कि सही मौका मिले तो उम्र मायने नहीं रखती है। यह किरदार न सिर्फ फिल्म को मजबूत बनाता है, बल्कि दर्शकों को असल दुनिया की सच्चाइयों से भी रूबरू कराता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 13:05 IST