क्या हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग रचा ली है गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर से इंटरनेट पर मची खलबली
Hardik Pandya and Mahieka Sharma Marriage: हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर से ऐसा दावा किया जा रहा है कि कपल ने गुपचुप शादी रचा ली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Hardik Pandya and Mahieka Sharma Marriage: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही थीं कि हार्दिक पांड्या मॉडल माहिका शर्मा के साथ रिश्ते में हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वायरल तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा को शादी के जोड़े को पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से ही यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
वायरल तस्वीर से हुआ शादी का दावा
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें हार्दिक पांड्या के माथे पर तिलक लगा हुआ है और माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि इस फोटो में माहिका की मां भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि क्रिकेटर ने बिना किसी शोर-शराबे के माहिका के साथ शादी कर ली है।
पुराना इतिहास
फैंस का मानना है कि हार्दिक पांड्या का यह तरीका पुराना है। इससे पहले नताशा स्टेनकोविक के समय भी उन्होंने अचानक शादी को अनाउंस करके सभी को चौंका दिया था। उस वक्त भी किसी को भी भनक तक नहीं लगी थी और शादी की खबरें वायरल तस्वीरों के जरिए ही बाहर आई थीं। इस बार भी कुछ ऐसा हो सकता है, जिसकी वजह से ही फैंस इस फोटो को सच मान बैठे हैं।
तलाक के बाद माहिका के साथ जुड़ा नाम
नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जाने लगा था। इसके बाद से ही दोनों को साथ में कई मौकों पर देखा गया और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी साथ में फोटो शेयर करते रहते हैं। पहले भी यह चर्चा थी कि दोनों उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस वायरल तस्वीर को लेकर कुछ लोग इसे एडिटेड भी बता रहे हैं। फिलहाल, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'रिपब्लिक मीडिया' हार्दिक और माहिका की शादी की पुष्टी नहीं करता है, ये खबर सिर्फ वायरल तस्वीर के आधार पर ही लिखी गई है।