Welcome to the Jungle Records: बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू जंगल' ने किया कब्जा, पहले ही दिन साल की 10 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Welcome to the Jungle Records: मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में 10 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Welcome to the Jungle Records
Welcome to the Jungle Records | Image: instagram/ Republic

Welcome to the Jungle Records: अहमद खान के निर्देशन में बनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है। सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन जैसे बड़े सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है। इससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास फायदा मिल रहा है। यही मुख्य कारण है कि फिल्म ने पहले दिन की कमाई के आंकड़ों में साल की 10 अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म का पहले दिन का शानदार प्रदर्शन

'वेलकम टू द जंगल' ने पेड प्रीव्यूज में भी काफी अच्छा कारोबार किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पेड प्रीव्यूज के जरिए 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन रात 10.30 बजे तक 15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

10 फिल्मों को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड

'वेलकम टू द जंगल' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ साल 2026 में रिलीज हुई 10 फिल्मों को मात दे दी है। इनमें 'पेद्दी' और है 'जवानी तो इश्क होना है' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म इन 10 फिल्मों की पहले दिन की कमाई से कहीं आगे निकल गई है। इनमें 'हॉन्टेड 3D' ने 2.5 करोड़, 'भारत भाग्य विधाता' ने 1 करोड़, 'मैं वापस आऊंगा' ने 1.15 करोड़, 'गवर्नर' ने 1.1 करोड़, 'राजा शिवाजी' ने 12.4 करोड़, 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 8.65 करोड़, 'पेद्दी' ने 3 करोड़, 'चांद मेरा दिल' ने 3.31 करोड़, 'पति पत्नी और वो' दो ने 4.38 करोड़ और 'ओ रोमियो' ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

फिल्म की कहानी और स्टार्स

यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जो एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। अक्षय कुमार ने इसमें पिता और बेटे का दोहरा किरदार निभाया है। रवीना टंडन और दिशा पाटनी के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इन चीजों से घर पर बनाएं परफेक्ट बैटर, फिर तैयार होगा क्रिस्पी डोसा

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड