अपडेटेड 16 August 2024 at 17:21 IST

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, 'गुलमोहर' को बेस्ट हिंदी फिल्म का मिला अवार्ड

आज 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है।

Follow : Google News Icon  
Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee | Image: Instagram

70th National Film Awards Announcement: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सिनेमा की दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान है। ऐसे में आज 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जा रही है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनर्स के नामों का ऐलान किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। वहीं 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर चुना गया है।  जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 'थिरुचित्राम्बलम' के लिए नित्या मेनन और 'कच्छ एक्सप्रेस' के लिए मानसी पारेख को दिया गया है।

इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार उन फिल्मों के लिए दिया जा रहा है, जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है। 

आइए जानते हैं कि इस बार 70वें National Film Awards में किस-किसने किस कैटिगरी में अवॉर्ड जीता...

Advertisement

बेस्‍ट एक्‍टर - ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस - नित्‍या मेनन (थिरुचित्रम्बलम), मानसी पारेख (कच्‍छ एक्‍सप्रेस)
स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड - मनोज बाजपेयी (बेस्ट एक्टर- गुलमोहर)
बेस्‍ट कन्‍नड़ फिल्‍म - KGF चैप्‍टर 2
बेस्‍ट तमिल फिल्‍म - पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1
बेस्‍ट तेलुगू फिल्‍म - कार्तिकेय 2
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म - वाल्‍वी
बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म - काबेरी अंतराधन
बेस्‍ट ताइवा फिल्‍म - सिकाइसल
बेस्‍ट फीचर फिल्‍म - अट्टम (मलयालम)
बेस्‍ट हिंदी फिल्‍म - गुलमोहर
बेस्‍ट डायरेक्‍टर - सूरज बड़जात्‍या (ऊंचाई)
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर (बैकग्राउंड) - एआर रहमान (पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1)
बेस्‍ट पॉपुलर फिल्‍म अवॉर्ड - कांतारा (ऋषभ शेट्टी)
बेस्‍ट फीचर फिल्‍म ऑन नेशनल, सोशल इश्‍यू - कच्‍छ एक्‍सप्रेस (गुजराती)
बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म - सऊदी वेल्लक्का
बेस्‍ट असमी फिल्‍म - ईमुथी पुथी
बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (फीमेल) - बॉम्‍बे जयश्री (सउदी वेल्लक्का)
बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (मेल) - अरिजीत सिंह (केसरिया, ब्रह्मास्‍त्र)
बेस्‍ट म्‍यूजिक अवॉर्ड - प्रीतम (ब्रह्मास्‍त्र)
बेस्‍ट लिरिक्‍स अवॉर्ड - नौशाद सादर खान (फौजा-हरियाणवी मूवी)
बेस्‍ट एक्‍ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल - नीना गुप्‍ता (ऊंचाई)
बेस्‍ट एक्‍टर इन सपोर्टिंग रोल - पवन राज मल्‍होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्‍म)
बेस्‍ट फिल्‍म की एनिमेशन-विजुअल इफेक्‍ट्स - ब्रह्मास्‍त्र पार्ट 1 (अयान मुखर्जी)
बेस्‍ट साउंड डिजाइन - पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1 (आनंद कृष्‍णामूर्ति)
बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी - पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1 (रवि वर्मन)
बेस्‍ट चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट - श्रीपथ (मलिकापुरम)
बेस्‍ट बुक ऑन सिनेमा - किशोर कुमार: द अल्‍टीमेट बायोग्राफी (अनुराधा भट्टाचार्जी, पार्थ‍िव धर)
स्‍पेशल मेंशन (म्‍यूजिक मेंशन) - संजय सलील चौधरी
बेस्‍ट स्‍टंट कोरियोग्राफी - KGF चैप्‍टर 2
बेस्‍ट एडिटिंग अवॉर्ड - अट्टम (मलयालम)
बेस्‍ट प्रोडक्‍शन डिजाइन - अपराजितो
बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन अवॉर्ड - KGF चैप्‍टर 2 (Anbariv)
बेस्‍ट मेकअप - अपराजितो (सोमनाथ कुंडू)
बेस्‍ट प्रोडक्शन डिजाइन - अपराजितो (आनंद आध्‍या)

यह भी पढ़ें… अनुपम खेर, ऋतिक से लेकर करीना तक, कोलकाता कांड पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 16 August 2024 at 14:17 IST