एक्ट्रेस Zareen Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबे समय से बीमार चल रही मां का निधन

Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मां के जाने के दुख एक्ट्रेस से सहा नहीं जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Zareen Khan Mother Death
Zareen Khan Mother Death | Image: instagram

Zareen Khan Mother Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां परवीन खान ने दुनिया से अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के लिए यह समय बेहद मुश्किल भरा है। एक्ट्रेस ने महज दो दिनों के अंदर ही अपने बेहद करीबी दो लोगों को खो दिया है, जिससे वह गहरे सदमे में हैं। 

जरीन खान की मां का निधन

जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल की सुबह निधन हो गया है। उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इस दुखद खबर की जानकारी एक्ट्रेस के मैनेजर पीयूष जैन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। पोस्ट में बताया गया कि परवीन खान ने शांति से इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

परवीन खान का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में किया गया। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

दो दिन में दूसरा झटका

इससे पहले 7 अप्रैल को जरीन खान ने अपनी पालतू बिल्ली रैमबो को भी खो दिया था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। लगातार दो दिनों में घर के दो लोगों को खो देने से एक्ट्रेस सदमे में हैं। वह इमोशनली पूरी तरह से टूट गई हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज के द्वार पहुंचे अनुराग डोभाल, VIDEO

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड