अपडेटेड 13 June 2025 at 10:48 IST
‘बीमार बीवी का मजाक मत उड़ाना…’; सोनाक्षी सिन्हा को तंग करना जहीर इकबाल को पड़ा भारी, ऐसा क्या हुआ कि एक्टर बोले- Karma
Zaheer Iqbal: कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा को सर्दी हो गई थी। तब उनके पति जहीर इकबाल ने एक वीडियो बनाते हुए उनका काफी मजाक उड़ाया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का मजाक उड़ाने पर पछताते नजर आ रहे हैं। दरअसल, चार दिन पहले सोनाक्षी का एक वीडियो सामने आया था जो उस समय बुखार और खांसी-जुकाम से पीड़ित थीं। तब जहीर उनका ख्याल रखने के साथ साथ उनकी टांग खिंचाई करते भी नजर आए थे।
अब उस वीडियो के वायरल होने के बाद जहीर ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि अब उन्हें भी सर्दी लग चुकी है। उनके इस वीडियो पर फैंस बड़े मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का मजाक उड़ाना जहीर इकबाल को पड़ा भारी
बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा को वायरल फीवर हो गया था और अपनी सर्दी भगाने के लिए वो स्टीम ले रही थीं। तब जहीर उनका मजाक उड़ाते हुए गाना गाना शुरू कर देते हैं। कैमरा देखकर दबंग स्टार तौलिए से अपना मुंह छुपा लेती हैं जिसे ओढ़कर वो स्टीम ले रही थीं। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया था- लड़की वायरल हो गई है।
अब चार दिन बाद जहीर इकबाल को भी सर्दी लग चुकी है। उन्हें खांसी-जुकाम हो गया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। इस वीडियो में एक्टर ने एक हुडी पहनी होती है और मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘बीमार बीवी का कभी मजाक मत उड़ाना। करमा हमेशा लौटकर आता है’। इसे शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन में लिखा- “Karma is a *****” और हैशटैग के जरिए लिखा कि ‘लड़का भी वायरल हो चुका है’।
Advertisement
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
अब जहीर के वीडियो पर फैंस बड़े मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा कि ‘हमारी सोना को तंग करोगे तो ऐसा ही होगा’। वहीं दूसरा फैन कमेंट करता है- ‘बड़ा कमजोर इम्यून सिस्टम है आपका’।
ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा को लगी सर्दी, खास-खासकर बुरा हाल, पति जहीर ने उड़ाया मजाक तो छुपाया मुंह, लोग बोले- भाई दूर रहो…
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 10:48 IST