सोनाक्षी सिन्हा को लगी सर्दी, खास-खासकर बुरा हाल, पति जहीर ने उड़ाया मजाक तो छुपाया मुंह, लोग बोले- भाई दूर रहो…

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को सर्दी लग चुकी है। उन्हें बुखार और खांसी-जुखाम हो गया है। ऐसे में उनके पति जहीर इकबाल उनका बहुत ख्याल रख रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal | Image: instagram

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को वायरल हो गया है। उन्हें सर्दी और जुखाम हो चुका है। ऐसे समय में वो घर में ही अपनी सेहत का ख्याल रख रही हैं। अब उनके पति जहीर इकबाल ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस बीच, एक फैन ने जहीर को सोनाक्षी से दूर रहने की भी सलाह दी। ऐसा क्यों, अभी आपको पता चल जाएगा। 

फैंस को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मस्ती भरी बॉन्डिंग काफी पसंद आती है। कपल आए दिन अपने फनी वीडियो शेयर करता रहता है। इस बार जब सोनाक्षी का सर्दी से बुरा हाल है तो जहीर अब भी उनकी टांग-खिंचाई करने से बाज नहीं आए।

जहीर ने शेयर किया बीमार सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो 

जहीर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनाक्षी सर्दी को दूर करने के लिए स्टीम लेती नजर आ रही हैं। इतन में जहीर उनका मजाक उड़ाते हुए गाना गाना शुरू कर देते हैं। कैमरा देखकर दबंग स्टार तौलिए से अपना मुंह छुपा लेती हैं जिसे ओढ़कर वो स्टीम ले रही थीं।

वीडियो में जहीर काफी हंस रहे थे और फिर अपनी पत्नी के बगल में बैठकर उन्हें अपने सीने से लगा लेते हैं। सोनाक्षी उन्हें कहती भी हैं कि दूर हो जाओ, वर्ना उन्हें भी कोल्ड और फ्लू हो जाएगा लेकिन जहीर नहीं हटते। इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए जहीर कैप्शन में लिखते हैं- 'ये लड़की वायरल हो चुकी है'।

Advertisement

'सोनाक्षी सिन्हा से दूर रहो…'

अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘कोई बीमारी में भी इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है’। तो दूसरे फैन ने लिखा- ‘जहीर सर हमारी सोना को परेशान मत करो’। एक ये भी कमेंट करता है- ‘सोनाक्षी से दूर रहो सर, ये कोविड भी हो सकता है’। 

ये भी पढे़ंः Charu Asopa ने किए अपनी कुलदेवी के मंदिर में दर्शन, माता रानी को चढ़ाए बेटी जियाना के बाल

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड