Sonakshi-Zaheer: 'शादी के बाद अलग...', जब जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा था ये सवाल, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal: भारती सिंह के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ससुरालवालों संग अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो अपने सास-ससुर के बेहद करीब हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जब से जहीर इकबाल संग शादी की है, वो अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी शादी के लिए ट्रोलर्स अक्सर उनके पीछे पड़े रहते हैं, लेकिन एक्ट्रेस भी उन्हें कई मौकों पर करारा जवाब देती नजर आई हैं। साथ ही सोनाक्षी पति जहीर और सास-ससुर संग बॉन्डिंग पर भी खुलकर बोलती नजर आती हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे शादी से पहले जहीर ने उन्हें ससुरालवालों से अलग रहने का ऑप्शन दिया था।
कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सास-ससुर संग बॉन्डिंग पर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी पूरी फैमिली एक साथ घूमने जाती हैं और एक साथ काफी मजे करती हैं।
जहीर ने पूछा था- क्या तुम अलग रहना चाहती हो?
सोनाक्षी ने कहा कि सब बहुत चिल और मस्ती वाले हैं। हम काफी क्लोज फैमिली की तरह हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जहीर ने शादी से पहले मुझे पूछा भी था कि क्या तुम अलग रहना चाहती हो? तुम्हें अपना घर चाहिए, जिससे उन्होंने इनकार दिया।
सोनाक्षी ने कहा कि मैं इस पर जवाब दिया कि नहीं। मैं उनके साथ रहूंगी, तुम्हें जाना है तो तुम जाओ। मैं मॉम और डैड के साथ रहूंगी। वो बहुत अच्छे हैं।
Advertisement
सोनाक्षी की सास को भी नहीं आता खाना बनाना
पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने यह भी बताया ना तो उन्हें और ना ही उनकी सास को खाना बनाना आता है। सोनाक्षी ने कहा, “मैं बिल्कुल भी खाना नहीं बनाती। मेरी मां बहुत अच्छा खाना बनाती हैं। उनकी यही शिकायत रही है कि उनकी बेटी को खाना बनाना नहीं आता। मेरी सास को भी खाना बनाना नहीं आता। वो कहती हैं कि चिंचा मत कर, तू सही घर पर आई है। उन्होंने कहा कि मुझे खाने का शौक है, लेकिन पकाने का नहीं।
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि बताया कि जहीर और उनकी मां के साथ रहने से उन्हें ऐसा लगता है जैसे वो अपनी सबसे अच्छी दोस्त के साथ रह रही हों।
Advertisement
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द सुपरनैचुरल थ्रिलर 'जटधरा' में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर भी काम करते दिखेंगे।