विराट कोहली की 'बेवफाई' और अनुष्का शर्मा का लाइक... क्यों चर्चाओं में आई फैन की ये रील? यूजर्स बोले- क्या यार अकाय के पापा
Virat Kohli-Anushka Sharma: एक फैन ने विराट कोहली ने उस स्टेंटमेंट पर मजेदार रील बनाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि डाउनफॉल में सिर्फ अनुष्का शर्मा ने उन्हें सपोर्ट किया। ये रील अनुष्का शर्मा तक पहुंच गई और उन्होंने इसे लाइक भी किया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों एक-दूसरे पर जिस तरह से प्यार लुटाते हैं और विराट अपनी हर सफलता का क्रेडिट अनुष्का को देते हैं, उससे फैंस इन्हें परफेक्ट कपल मानते हैं। अब विरुष्का अलग वजह से सुर्खियों में आए हैं। अनुष्का ने विराट की 'बेवफाई' वाली एक रील को इंस्टाग्राम पर लाइक किया, जो देख फैंस भी हैरान हो गए।
फैन ने बनाई मजेदार रील
इंस्टाग्राम पर विराट के फैन ने एक रील शेयर की, जिसमें वो कोहली को इनडायरेक्टली बेवफा बता रहा था। दरअसल, फैन ने क्रिकेटर उस बयान पर वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने कहा कि डाउनफॉल के समय सिर्फ अनुष्का ने ही उन्हें सपोर्ट किया।
वीडियो में पृथ्वी नाम के एक फैन ने बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया कि किस तरह से विराट के इस स्टेटमेंट से उनका दिल टूट गया। रील में फैन हताश होने का नाटक करते हुए खिड़की से कूदने और प्याज काटकर अपने आंसू छिपाने की कोशिश करता दिख रहा है। रील के कैप्शन उसने लिखा, "जब विराट कोहली ने कहा कि उनके पतन के दौरान केवल अनुष्का शर्मा ने ही उनका साथ दिया।" वीडियो में पृथ्वी ने 'बेवफा' गाना भी लगाया।
अनुष्का शर्मा को भी पसंद आई वीडियो
सोशल मीडिया पर ये मजेदार वीडियो कई लोगों का ध्यान खींचने लगी और तेजी से वायरल हो गई अनुष्का शर्मा तक भी पहुंच गई। जी हां, इस रील को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और अनीत पड्डा ने लाइक किया। इस वीडियो पर 30 मिलियन के आसपास व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लोगों के इस पर फनी रिएक्शंस भी आए।
Advertisement
लोगों ने आए ऐसे-ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अनुष्का भाभी ने लाइक किया है।" दूसरे ने कहा, "मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं।" एक यूजर ने यह भी लिखा, "कोई बात नहीं कुछ रिश्तों में लॉजिक नहीं होता, बस मैजिक होता है मैजिक।" अन्य यूजर ने कहा, “क्या यार अकाय के पापा।” एक और ने कमेंट किया और कहा, “भाभी जी ने पूरा कंट्रोल कर रखा है।”