सिद्धार्थ शुक्ला की याद में रो पड़ीं शहनाज गिल? ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच पर छलके आंसू तो सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल; फैंस ने कही ये बात
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी इमोशनलन नजर आ रही हैं। इस वीडियो को कमेंट में फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को याद करके रोई हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इकी कुड़ी’ की वजह से सुर्खियों में चल रही हैं। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन इस सफलता के बीच अब शहनाज का एक इमोशनल वीडियो भी वायरल हो रहा गै , जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच पर शहनाज के छलके आंसू
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में वायरल सिंगर किशोर मंडल की जोड़ी स्टेज पर क्लासिक सॉन्ग 'एक दूजे से हुए जुदा' गाते नजर आती है। गाना सुनते ही शहनाज गिल खुद को रोक नहीं पातीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
क्या सिद्धार्थ की याद में रो पड़ीं शहनाज?
वीडियो के बैकग्राउंड में वॉयसओवर चलता है, 'यादों से जुड़ा एक गाना, जो कर गया आंखें नम...' जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने शहनाज के लिए ढेर सारा प्यार और सपोर्ट दिखाया। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है शहनाज को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं कि शहनाज की आंखों में आज भी वही सच्चे इमोशन्स झलकते हैं, जो उन्होंने सिद्धार्थ के साथ शेयर किया था।
सिद्धार्थ शुक्ला की यादें अब भी ताजा
गौरतलब है कि 2 सितंबर 2021 को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ की जोड़ी ‘बिग बॉस 13’ में बनी थी, और दोनों के रिश्ते ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज ने खुद को संभालते हुए अपने करियर पर फोकस किया, लेकिन फैंस कहते हैं कि उनके दिल में आज भी सिद्धार्थ की जगह कोई नहीं ले सकता। आज शहनाज गिल अपने करियर पर फुल फोकस कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तले फिल्म ‘इकी कुड़ी’ को रिलीज किया है।