दुआ की किस आदत से परेशान हैं Deepika Padukone? गूगल पर सर्च करती हैं बेटी से जुड़े सवाल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने आखिरी बार अपने फोन में क्या सर्च किया

Deepika Padukone
Deepika Padukone | Image: Instagram

Deepika Padukone on Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड जर्नी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल एक नन्ही परी को जन्म दिया जिसका नाम दुआ रखा। अब हाल ही में 'ओम शांति ओम' फेम स्टार ने खुलासा किया कि उन्होंने आखिरी बार अपने फोन में क्या सर्च किया था।

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की जिंदगी एकदम बदल गई है। वह अपना सारा ध्यान अपनी बच्ची की देखभाल करने में लगा रही हैं। जाहिर है कि मां बनने के बाद जिंदगी में कई बदलाव आते हैं जिनका सामना करना पड़ता है। दीपिका को भी इसी तरह की मुश्किलें आ रही हैं जिसके समाधान के लिए लिए वो गूगल का सहारा लेती हैं।

Uploaded image

गूगल पर आखिरी चीज क्या की सर्च?

इससे पहले दीपिका नई-नवेली माओं और उनके स्ट्रगल्स पर बात कर चुकी हैं। अब हाल ही में फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में 'गहराईयां' फेम एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने आखिरी चीज जो गूगल की थी वो बेटी के लिए मदरहुड से जुड़े सवालों के बारे में थी। गूगल पर आखिरी चीज क्या सर्च की थी? इसके जवाब में उन्होंने कहा- ‘मदरहुड से जुड़ा सवाल। बच्चे कब थूकना बंद करेंगे? या फिर इसी से जुड़ा कोई और सवाल।’

कैसे बिताती हैं छुट्टी?

'जवान' फेम स्टार ने ये भी बताया कि वो अपनी छुट्टी कैसे बिताती हैं और सही मायनों में उनके लिए छुट्टी का क्या मतलब होता है। उन्होंने कहा, 'पूरी नींद लेना, अच्छी मसाज, खुद को हाइड्रेटेज रखना और बेटी के साथ वक्त बिताना और पायजामा में आराम करना।' उन्होंने आगे ये भी बताया कि अगर वो एक्ट्रेस न होती तो एक इंटीरियर डिजानइनर होतीं।

Advertisement

कपल ने पिछले साल किया बेटी का स्वागत

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेटिंग एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी जिंदगी में एक नन्ही सी परी का स्वागत किया। अब उनकी लाडली 6 महीने की हो चुकी है। अपने दिल के टुकड़े को अपनी आंखों के सामने बड़ा होते देख कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों इस पल को संजो कर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं उम्मीद है कि दीपिका जल्द काम पर लौटेंगी। उनकी पाइपलाइन में प्रभास के साथ कल्कि 2898 AD का सेकंड पार्ट, टाइगर vs पठान और द इंटर्न है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में लगाई डुबकी, मुझे एक तरह की एनर्जी का अनुभव मिला- अक्षय कुमार

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड