अपडेटेड 31 January 2025 at 21:10 IST

जब डायरेक्टर ने की घटिया डिमांड, प्रियंका चोपड़ा ने कास्टिंग काउच पर किया था शॉकिंग खुलासा- मैं 19 साल की थीं, तब...

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करियर की शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का सामना किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उस घटना ने उन्हें तोड़कर रख दिया था।

Follow : Google News Icon  
priyanka chopra
priyanka chopra | Image: Instagram

Priyanka Chopra on Casting Couch: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक... 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने करियर में लंबा सफर तक किया है। आज वो उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जिसका सपना उनके साथ तमाम लड़कियां देखती होंगी। हालांकि प्रियंका के लिए यह राह आसान नहीं रहीं। प्रियंका ने करियर के इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की और इस दौरान कई दर्दनाक चीजें भी एक्सपीरियंस की। इसमें से एक है कास्टिंग काउच।

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करियर की शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का सामना किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उस घटना ने उन्हें तोड़कर रख दिया था।

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया कास्टिंग काउच का दर्द

वैसे तो इन दिनों प्रियंका चौपड़ा दिग्गज फिल्म निर्देशक एस.एस राजामौली के साथ फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच उनका एक पुराना बयान भी वायरल हो रहा है। प्रियंका ने एक कार्यक्रम में शिरकत कर कास्टिंग काउच से जुड़ा  दर्द साझा किया था।

प्रियंका ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया कि जब वह 19 साल की थीं, किस तरह एक घटिया डिमांड की थीं।

Advertisement

डायरेक्टर की बात सुनकर हो गई थीं हैरान

प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि जब वो 19 साल की थीं तब एक डायरेक्टर ने उन्हें परेशान किया। उन्होंने बताया कि मैंने उससे कहा कि आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात करेंगे? उसे बता देंगे कि आपको क्या चाहिए? इस पर डायरेक्टर ने जो कहा उसे सुनकर प्रियंका हैरान हो गईं।

एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर ने मेरे सामने ही मेरे स्टाइलिस्ट को फोन किया और कहा कि सुनो अगर प्रियंका अपनी पैंटी दिखाएगी तो फिल्म देखने के लिए लोग जरूर आएंगे। ये छोटी होनी चाहिए। सामने बैठे लोगों को दिखनी चाहिए। डायरेक्टर ने इस बात को चार बार दोहराया। जब उसने हिंदी में रिपीट किया तो सुनने में बहुत गंदा लगा।

Advertisement

प्रियंका ने मां को बताई वो घटना, फिर…

प्रियंका ने बताया कि इसके बारे में उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा को बताया। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "उस रात जब मैं घर वापस गई तब मैंने मां से कहा कि मैं उसकी तरफ नहीं देख सकती। वो मेरे बारे में ऐसा सोचता है, मैं इतनी छोटी हूं, तो आगे बढ़ने की कोई गुंजाइश नहीं।" उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मैंने फिल्म से बैकआउट कर लिया और कभी उस डायरेक्टर के साथ कभी काम नहीं किया।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ सेंसेशन मोनालिसा की 'नेचुरल ब्यूटी' पर फिदा हुईं कंगना रनौत, दीपिका-काजोल का जिक्र कर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को घेरा?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 21:02 IST