अपडेटेड 11 May 2025 at 15:09 IST
जब बॉलीवुड छोड़कर सेना में शामिल हो गया था ये मशहूर एक्टर, 3 साल ली ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध में लड़ने की ऐसे मिली अनुमति
Bollywood: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर के बारे में बताएंगे जो कारगिल युद्ध के समय सेना में शामिल हो गए थे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Nana Patekar: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान बार-बार सीजफायर तोड़ते हुए अपनी औकात दिखा रहा है। ऐसे में हमारी भारतीय सेना भी उसे मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आपको बता दें कि एक समय पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग में हिस्सा लिया था।
1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था जिसमें हमारे बहादुर जवानों ने पड़ोसी मुल्क के दांत खट्टे कर दिए थे। इसी जंग में नाना पाटेकर भी शामिल हुए थे जिसका खुलासा वो खुद कई इंटरव्यू में कर चुके हैं। नाना भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वो 62 साल की उम्र में सेना से रिटायर हो गए थे।
कारगिल युद्ध में लड़ चुके हैं नाना पाटेकर
नाना पाटेकर जब टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आए थे, तब होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनसे सेना के अनुभव को लेकर सवाल किया था। तब नाना ने कहा था कि उन्हें आधिकारिक रूप से ये औहदा मिला नहीं है। बिग बी ने बताया था कि कैसे नाना पाटेकर कारगिल युद्ध के समय सेना में भर्ती हो गए थे जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली थी।
तब क्रांतिवीर स्टार ने बताया कि फिल्म ‘प्रहार’ करते समय उन्होंने स्पेशल परमिशन ली थी। उन्होंने मराठा लाइट इन्फेंट्री में ट्रेनिंग ली थी। कारगिल के समय वो देश के लिए लड़ना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने एक्टिंग तक छोड़ दी थी जब वो अपने करियर के पीक पर थे। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए सबसे पहले जनरल पाटन से अनुमति मांगी थी। तब उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि सिविलियन सेना में नहीं आ सकते।
Advertisement
एक्टर नाना पाटेकर को कैसे मिली सेना में एंट्री?
नाना ने उन्हें अपनी तीन सालों की ट्रेनिंग के बारे में बताया, तब भी वो राजी नहीं हुए। फिर उन्होंने कहा कि केवल रक्षा मंत्री ही अनुमति दे सकते हैं। फिर एक्टर ने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को फोन लगाया जिनसे उनकी अच्छी-खासी पहचान थी। जॉर्ज ने भी कहा कि सिविलियन को नहीं ले सकते।
फिर नाना ने उन्हें बताया कि कमिशन छह महीने में हो जाता है जबकि उन्होंने मराठा लाइट इन्फेंट्री में तीन साल गुजारे हैं। जॉर्ज फर्नांडिस ने उनसे पूछा कि ‘कब जाना चाहते हो’, नाना ने कहा ‘आज’। फिर वो मान गए। एक्टर उसी शाम को श्रीनगर पहुंचे। एक्टर ने भारतीय सेना के साथ 60 दिन बिताए थे। जब वो गए थे तो उनका वजन 76 किलो था और जब वापस लौटे तो वजन केवल 56 किलो रह गया। नाना ने आगे खुलासा किया कि वो शुरू में क्विक रिएक्शन टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि वो कमाल का अनुभव था।
Advertisement
आपको बता दें कि कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर मुगलपुरा, सोपोर, बारामुला, कुपवाड़ा और द्रास जैसे तनावपूर्ण क्षेत्रों में तैनात थे। उन्होंने छह दिन एलओसी पर मिलिट्री हॉस्पिटल में सैनिकों की देखरेख में भी बिताए थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 May 2025 at 15:09 IST