जब डिलीवरी रूम में थीं अथिया, बाहर इंतजार में बेचैन रहे सुनील शेट्टी, तस्वीर में दिल छू लेने वाला मोमेंट कैद
अहान ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं जिसमें से एक फोटो ऐसी रही जिसने फैंस का दिन बना दिया। ये तस्वीर सुनील शेट्टी की है जिसमें वो डिलीवरी रूम के बाहर दिखे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Suniel Shetty: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने पिछले महीने अपनी जिंदगी में नन्ही परी का स्वागत किया। कपल ने बीते दिनों फैंस को अपनी लाडली की झलक दिखाई और नाम भी रिवील किया। नाना बनने के बाद सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है। वो अपनी नातिन संग खेलने के लिए पहले से ही बेकरार थे। इस बात का अंदाजा उनके कई इंटरव्यू में ही लग गया था। इन सबके बीच सुनील शेट्टी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अस्पताल के कॉरिडोर में बेचैन दिखे।
दरअसल, अथिया शेट्टी ने 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने दो दिन पहले यानि केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर पति संग म्यूटुएल पोस्ट में अपनी नन्ही परी की पहली झलक फैंस संग शेयर की। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्ची का नाम रिवील कर फैंस को ट्रीट दे दिया। अथिया ने अपनी बच्ची के नाम का मीनिंग भी बताया। इस खूबसूरत तस्वीर में स्वीट फैमिली नजर आई। जहां केएल राहुल अपने दिल के टुकड़े को बाहों में थामे नजर आए, वहीं दूसरी ओर अथिया अपनी बच्ची को प्यार से निहारती दिखाई दीं। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी।
अहान शेट्टी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
फैंस के चहेते कपल ने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा। कपल ने बताया कि इवारा का मतलब है- भगवान का उपहार। इस प्यारी सी तस्वीर पर सेलेब्स समेत फैंस की बधाईयों का तांता लग गया। इसके अलावा सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उन्होंने अपने पिछले महीने की कई झलकें दिखाईं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'टाइम फ्लाइज'।
सुनील शेट्टी की तस्वीर ने खींचा ध्यान
इन सभी तस्वीरों में से एक फोटो ऐसी रही जिसने फैंस का ध्यान खींचा। ये फोटो एक अस्पताल की थी जिसमें सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी गैलरी में खड़े दिखे। इसे देखकर फैंस ने अनुमान लगाया कि ये वो इमोशनल और एक्साइटिंग मोमेंट होगा जिसमें अथिया बच्चे को जन्म देने वाली होंगी। इस मौके पर सुनील और माना बैचेनी के साथ अलग-अलग खड़े दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर अपनी नातिन को देखने का इंतजार साफ दिखाई दिया। कुल मिलाकर इस तस्वीर ने फैंस का दिन बना दिया।
Advertisement
डिलीवरी रूम के बाहर इंतजार करते दिखे एक्टर
फोटो में दोनों को लाइट ब्लू कलर के कपड़ों में देखा जा सकता है। सुनील शेट्टी के हाथ में एक कागज है जिसे पढ़ने में वो बिजी हैं। जबकि माना कैमरे की ओर देखती दिख रही है। अहान की शेयर की गई फोटोज के कमेंट सेक्शन में अधिकतर फैंस ने दोनों की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- नाना-नानी इंतजार में खड़े हैं। अब तक की देखी गई सबसे अच्छी चीज में से एक। दूसरे ने लिखा- नाना-नानी अपनी लाइफ के सबसे प्यारे गिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं।
शादी के दो साल बाद गूंजी किलकारी
बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने पिछले साल नवंबर में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। शादी के दो साल बाद कपल के घर में किलकारी गूंजी है। दोनों ने अपनी जिंदगी में पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने साल 2023 में सात फेरे लिए थे।