Welcome To The Jungle Vs Alpha BO Day 11: बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है वेलकम 3, अल्फा का बजना शुरू हो गया है बाजा, जानिए किसने की कितनी कमाई

Welcome To The Jungle Vs Alpha Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मार कर आगे बढ़ चुकी है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब यशराज की नई फिल्म 'अल्फा' भी रिलीज हो चुकी है लेकिन पहले सोमवार ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त कटौती हुई है।

welcome to the jungle vs alpha
welcome to the jungle vs alpha | Image: welcome to the jungle, alpha

Welcome To The Jungle Vs Alpha Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए अब पूरे 11 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मार कर आगे बढ़ चुकी है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब यशराज की नई फिल्म 'अल्फा' भी रिलीज हो चुकी है लेकिन पहले सोमवार ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त कटौती हुई है। अल्फा ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.85 करोड़ की कमाई की है और अब तक कुल 4 दिनों में फिल्म ने 36 करोड़ की ही कमाई की है। इससे फिल्म का वेलकम 3 पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। 

Uploaded image

11वें दिन कितनी कमाई की   

'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने 11वें दिन यानि दूसरे सोमवार को 2.65 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म के 5,972 शो का प्रदर्शन किया गया।

अब तक कितनी कमाई हुई 

'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने 25 जून को पेड प्रिव्यू के जरिए 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म रिलीज हुई जिसने पहले दिन शुक्रवार 26 जून को 15.25 करोड़, शनिवार 27 जून को 20 करोड़, रविवार को 24.75 करोड़, सोमवार को 8.50 करोड़, मंगलवार को 9.25 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर एक हफ्ते में 93.15 करोड़ की कमाई की। 

फिर फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 7.50 करोड़, रविवार को 9.75 करोड़ के बाद सोमवार को 2.65 करोड़ की कमाई कर के अब तक कुल 117.55 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है।  

Advertisement
Uploaded image

फिल्म हिट या फ्लॉप 

‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म ने अब तक 117.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि फिल्म का कलेक्शन अब घटने लगा है। लेकिन नई 'अल्फा’ फिल्म भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ऐसे में कॉमेडी फिल्म होने के नाते अभी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी रहने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ इस हफ्ते अगर अपनी लागत निकाल कर मुनाफा कमा लेगी तो फिल्म हिट की श्रेणी में आ जाएगी।  

हालांकि वेलकम 3 से जितनी उम्मीद थी उस स्तर का फिल्म प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।        

Advertisement

वेलकम टू द जंगल की कास्ट   

वेलकम टू द जंगल की बहुत लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

इसे भी पढ़ें- 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन ने नई फिल्म का टीजर पेश किया

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड