'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', धमाल 4 से पहले अजय देवगन ने नई फिल्म का टीजर किया लॉन्च, एक्शन से भरपूर मूवी को किया पिता को समर्पित
अजय देवगन यूं तो इस दिनों अपनी नई फिल्म 'धमाल-4' को लेकर चर्चा में हैं जो अगले महीने 10 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन अभी यह फिल्म रिलीज भी नहीं हुई कि अजय देवगन ने अपनी एक और फिल्म 'चौहान' का टीजर लॉन्च कर दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

अजय देवगन यूं तो इस दिनों अपनी नई फिल्म 'धमाल-4' को लेकर चर्चा में हैं जो अगले महीने 10 जुलाई को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन अभी यह फिल्म रिलीज भी नहीं हुई कि अजय देवगन ने अपनी एक और फिल्म 'चौहान' का टीजर लॉन्च कर दिया। ‘चौहान’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म होगी और इसी कारण अजय ने यह फिल्म अपने पिता को समर्पित कर दी है जो खुद एक एक्शन निर्देशक थे। इस फिल्म की घोषणा अजय ने अपने पिता वीरू देवगन के जन्मदिन पर की।
अजय देवगन ने अपनी एक्स पोस्ट पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए कहा “पापा, आपकी जयंती पर यह खास आपके लिए है। बड़े पर्दे पर वही ज़बरदस्त एक्शन वापस ला रहा हूँ जैसे आपने मुझे आग से प्यार करना सिखाया था।
क्या है टीजर में
फिल्म 'चौहान' के टीजर की शुरुआत में सन 2018 की एक घटना दिखाई जाती है जो कश्मीर के पुलवामा में होती है। पहली आवाज आती है चौराहे पर 300 लड़कें थे मेजर घर सिर्फ 270 पहुँचे, 30 लड़के कम है। इसके बाद अजय देवगन की आवाज आती है कि गलती हमारी नहीं थी ऑर्डर ऊपर से आए थे। ईंट का जवाब पत्थर से पर सामने वाला सीधे पत्थर ही उठा ले तो जवाब क्या।
बस यह संवाद आपको समझादेगा कि ये फिल्म किस विषय पर बन रही है। इस फिल्म में कश्मीर के युवा लड़कों का पत्थरबाज बनना और सेना की उन पत्थरबाजों से मुठभेड़ दिखाई जाएगी। 'चौहान' फिल्म के टीजर में साफ दिखाया गया है कि कश्मीर के युवा लड़कों को भटकाया जा रहा है। फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि किस प्रकार से 75 वर्षों से सरकार इन पत्थरबाजों से निपटने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन उसे सफलता हासिल नहीं हो पा रही है।
Advertisement
2 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में ठीक 1 मिनट बाद अजय देवगन की जोरदार एंट्री तब होती है जब एक लड़का जुम्मे को लेकर कुछ बात कर रहा होता है। अजय इस सीन में पार्टी स्पीकर को खींचते हुए आते हैं और इस दौरान अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' का सुपरहिट गीत ‘जुम्मा चुम्मा’ बजता है। अजय अपनी बंदूक फेंकते हैं, जैकेट उतारते हैं और घड़ी को जेब में डालते हुए एक तगड़ा संवाद बोलते हैं “75 साल बाद जवाब आ रहा है, पठानों से कहना चौहान आ रहा है।” इस दौरान उनके मुहँ पर कपड़े वाला मास्क लगा होता है।
फिल्म के लेखन के साथ निर्देशन भी नीरज यादव कर रहे हैं। तो वहीं निर्माण जियो स्टूडियो से ज्योति देशपांडे के साथ आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा भी कर रहे हैं।
Advertisement
कब आएगी फिल्म
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ अगले वर्ष 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। ऐसे में आपको फिल्म देखने के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा।