Avatar Fire and Ash: गर्मियों की छुट्टियों में OTT पर धमाल मचाने आई 'अवतार फायर एंड ऐश', शुरू हुई स्ट्रीमिंग, जानिए कहां
Avatar Fire and Ash OTT Release: भारत समेत पूरी दुनिया भर के सिनेमा घरों में धूम मचाने के बाद अब हॉलिवुड फिल्म Avatar Fire and Ash भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Avatar Fire and Ash OTT Release: भारत समेत पूरी दुनिया भर के सिनेमा घरों में धूम मचाने के बाद अब हॉलिवुड फिल्म Avatar Fire and Ash भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। इससे जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमा घर में नहीं देख सके थे वो अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकेंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो इस फिल्म को फिर से देखना चाहते हैं।
किस ओटीटी पर आई फिल्म
भारत में 'अवतार फायर एंड ऐश' Jio Hotstar पर रिलीज हुई है। फिल्म की स्ट्रीमिंग बुधवार 24 जून 2026 रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है। जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम भाषा में उपलब्ध हुई है। फिल्म की लंबाई 3 घंटे 17 मिनट की है। इस फिल्म को देखने के लिए आपको जियो हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ेगी।
मिल रहा है जबरदस्त रिस्पॉन्स
यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर ऐसे समय में रिलीज हुई है जब बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां चल रही है और स्कूल बंद होने के कारण वो घर पर हैं। फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद 'अवतार फायर एंड ऐश' इस समय ट्रेंडिंग में चल रही है। ऊपर से बड़ी संख्या में ऐसे दर्शक भी हैं जो 'अवतार फायर एंड ऐश' को सिनेमा घर में देखने के बाद भी फिल्म को फिर से देखने का इंतज़ार कर रहे थे।
बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
बता दें कि यह फिल्म दिसंबर 2025 में भारत में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 193.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं इस फिल्म ने पूरी दुनियाभर में 13,885 करोड़ का कारोबार किया है।
Advertisement
फिल्म की स्टार कास्ट
'अवतार फायर एंड ऐश' (Avatar Fire and Ash) के निर्देशक जेम्स कैमरून हैं जो अवतार सीरीज के साथ टाइटैनिक जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, ज़ोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, केट विंसलेट और स्टीफन लैंग जैसे कई कलाकार हैं।
इसे भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी महाराज पर भव्य फिल्म बनाने जा रहे हैं ऋषभ शेट्टी, दो पार्ट में होगी रिलीज, बजट सुन उड़ जाएंगे होश