Welcome To The Jungle BO Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'अभी जिंदा है' वेलकम टू द जंगल', जानिए 6 दिन में कितने करोड़ छापने में कामयाब हुए अक्षय कुमार

Welcome To The Jungle Box Office Collection: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम-3' 100 करोड़ की कमाई की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Welcome To The Jungle Review
Welcome To The Jungle Review | Image: x

Welcome To The Jungle Box Office Collection: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम-3' 100 करोड़ की कमाई की ओर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि फिल्म ने जहां पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया था तो वहीं सप्ताह के बाकी दिनों में फिल्म का प्रति दिन कलेक्शन 10 करोड़ से नीचे रहा। 

वेलकम 3 ने कितनी कमाई की  

'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने 25 जून को पेड प्रिव्यू के जरिए 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार 26 जून को 15.25 करोड़ की अच्छी ओपनिंग ली। इसके बाद शनिवार 27 जून को 20 करोड़ और रविवार को सबसे बड़ा 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर सोमवार को 8.50 करोड़ और मंगलवार को 9.25 करोड़ की कमाई की। 

बुधवार को कितनी हुई कमाई  

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बुधवार को देश भर में 6.15 करोड़ की कमाई की। इस दौरान फिल्म के 9,851 शो प्रदर्शित हुए। इससे फिल्म ने अपनी रिलीज के 6 दिनों में अब तक 87.65 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। 

Uploaded image

वीकेंड पर बढ़ेगा कलेक्शन ?

इस हफ्ते 3 जुलाई को यशराज की नई फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं। यह एक एक्शन फिल्म है जबकि 'वेलकम-3' एक कॉमेडी फिल्म है इसलिए ‘अल्फा’ फिल्म चाहे कैसी भी हो उसका ‘वेलकम टू द जंगल’ पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म इस हफ्ते आसानी से 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। 

Advertisement

वेलकम टू द जंगल की कास्ट   

वेलकम टू द जंगल की बहुत लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे हैं अक्षय कुमार, 2 दिन में ही टूटे रिकार्ड

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड