Welcome To The Jungle BO Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे हैं अक्षय कुमार, 2 दिन में ही टूटे रिकार्ड, आज छपेंगे करोड़ों

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले 2 दिन में ही अक्षय की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ से ज्यादा कमाई कर ली है।

welcome to the jungle
welcome to the jungle | Image: welcome to the jungle

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह 'वेलकम' फिल्म का तीसरा भाग है जो इस हफ्ते शुक्रवार 26 जून को रिलीज हुआ। लेकिन फिल्म ने पहले 2 दिन में ही अक्षय की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ से ज्यादा कमाई कर ली है। 

वेलकम 3 ने कितनी कमाई की  

'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म के 25 जून को पेड प्रिव्यू आयोजित हुए थे। इससे फिल्म के 2,494 शो प्रदर्शित किए गए थे, जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार 26 जून को 15.25 करोड़ की अच्छी ओपनिंग की। बता दें कि पहले दिन फिल्म के 10,892 शो प्रदर्शित किए गए। 

फिर दूसरे दिन शनिवार 27 जून को अक्षय कुमार की इस फिल्म के देशभर में 10,396 शो प्रदर्शित हुए थे, जिससे फिल्म ने 20 करोड़ की शानदार कमाई की। अब पहले 2 दिन और पेड प्रिव्यू के कलेक्शन को मिलाकर 'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने अब तक 39 करोड़ की कमाई कर ली है। 

भूत बंगला ने कितनी कमाई की थी 

अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ फिल्म के भी पेड प्रिव्यू हुए थे जिससे फिल्म ने 3.75 करोड़ की ही कमाई की थी। लेकिन ‘भूत बंगला’ ने शुक्रवार को पहले दिन 12.25 करोड़ और शनिवार को 19 करोड़ की कमाई के साथ पहले दो दिन में 35 करोड़ की कमाई की थी। 

Advertisement
Uploaded image

संडे को होगी होगी सबसे ज्यादा कमाई 

अब आज वीकेंड के आखिरी दिन रविवार को 'वेलकम 3' फिल्म का कलेक्शन सबसे बड़ा देखने को मिलेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग वाली साइट्स पर 'वेलकम टू द जंगल’ फिल्म की भारी संख्या में टिकट बिकी हुई दिखाई दे रही है। इससे साफ है कि फिल्म आज पिछले दो दिनों के मुकाबले बड़ा कलेक्शन करने वाली है। ऐसी उम्मीद है    

Uploaded image

वेलकम टू द जंगल की कास्ट   

वेलकम टू द जंगल की बहुत लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन ने नई फिल्म का टीजर पेश किया

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड