Welcome To The Jungle: 100 करोड़ के क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल', पहले वीकेंड में अक्षय कुमार की फिल्म ने किया धमाका
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने के लिए तेजी से बढ़ रही है। पहले वीकेंड में अक्षय कुमार की फिल्म ने धमाका कर दिखाया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के शुरुआती 3 दिनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत पकड़ बना ली है। सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया का सीधा असर इसकी कमाई पर साफ देखा जा रहा है। फिल्म ने पहले वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है, जिससे मेकर्स आने वाले दिनों की कमाई के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
पहले वीकेंड की कुल कमाई
दर्शक अक्षय कुमार की इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पेड प्रीव्यू की कमाई को मिलाकर शुरुआती 3 दिनों में कुल 63.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये जुटाए थे। शानदार रफ्तार को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बहुत जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
आने वाली चुनौती और वर्तमान स्थिति
फिलहाल सिनेमाघरों में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' भी चल रही है, लेकिन इसका अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई पर कोई खास प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। 'वेलकम टू द जंगल' के साथ उस समय कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, जिसका पूरा फायदा इस फिल्म को ही मिला है। अब अपकमिंग फिल्म में 3 जुलाई को बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' रिलीज होने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई फिल्म के आने के बाद 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार पर कितना असर पड़ता है।