Jasmine Bhasin Fell Sick: बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच अचानक बिगड़ी जैस्मिन भसीन की तबीयत, अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट
Jasmine Bhasin Fell Sick: जैस्मिन भसीन के बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है। अली गोने ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jasmine Bhasin Fell Sick: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज छत्तीस साल की हो गई हैं। वे इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई गई थीं, लेकिन उनकी खुशियों को अचानक नजर लग गई। जैस्मिन की तबीयत इतनी खराब हो गई कि उन्हें जन्मदिन के मौके पर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर तीन फोटो को अपलोड करके फैंस को इस बारे में जानकारी दी है।
बर्थडे का जश्न के बीच जैस्मिन हुईं एडमिट
अली गोनी और जैस्मिन भसीन का दुबई ट्रिप के लिए जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे, लेकिन एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ने से पूरा प्लान बदल गया। अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि वे जैस्मिन के साथ खूबसूरत यादें बनाने आए थे, लेकिन आज वे अस्पताल के कमरे में हैं। अली ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि उन्हें इस हाल में देखना उनके लिए सबसे मुश्किल है और वे उनकी सलामती के लिए अपनी हर खुशी छोड़ने को तैयार हैं।
जैस्मिन को हुआ सीरियस इन्फेक्शन
अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को जैस्मिन की बीमारी का कारण भी शेयर किया है। उन्होंने साफ किया कि जैस्मिन को एक सीरियस इन्फेक्शन हुआ है, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई है। अली ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उन्हें मैसेज और कॉल किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बहुत कठिन रहे हैं और वे अभी पूरी तरह से जैस्मिन की देखभाल में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि जैस्मिन को बेहतर इलाज मिल रहा है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
जैस्मिन और अली का रिश्ता
जैस्मिन भसीन और अली गोनी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों का प्यार 'बिग बॉस 14' से शुरू हुआ था। उसी शो से वे एक-दूसरे का सहारा बने हुए हैं। प्रेजेंट में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और उनके फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं।