अपडेटेड 16 February 2025 at 12:50 IST

कबीर बहिया की दुल्हनिया बनने वाली हैं Kriti Sanon? शादी की अफवाहों के बीच सामने आया ऐसा VIDEO, फैंस हुए एक्साइटेड

Kriti Sanon-Kabir Bahia: शादी के सीजन में कृति सेनन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग शादी रचाने वाली हैं।

Follow : Google News Icon  
Kriti Sanon-Kabir Bahia to tie the knot soon?
Kriti Sanon-Kabir Bahia to tie the knot soon? | Image: Republic

Kriti Sanon-Kabir Bahia: शादी के सीजन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि कृति जल्द अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग सात फेरे लेने वाली हैं। इन खबरों के बीच, दोनों को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया।

कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशनशिप रूमर्स लंबे समय से उड़ रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते और इवेंट्स अटेंड करते देखा जाता है जिनसे इन अफवाहों को और हवा मिल जाती है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रूमर्ड कपल अपने रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला कर चुका है।

कबीर बहिया की दुल्हनिया बनने वाली हैं कृति सेनन?

सोशल मीडिया पर कृति सेनन और कबीर बहिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आते स्पॉट किए गए। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी से पहले कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के परिवार से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आई हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या कृति और कबीर जल्द शादी करने वाले हैं।

खबरों की माने तो, कबीर बहिया के परिवारवाले दिल्ली में रहते हैं और शादी की अफवाहों के बीच कृति सेनन उनके माता-पिता से मिलने दिल्ली आई हैं। 15 फरवरी को रूमर्ड कपल को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। करण को आगे बढ़कर कृति को कार तक ले जाते हुए भी देखा जा सकता है। 

Advertisement

कृति सेनन और कबीर बहिया का रिलेशनशिप

इस बीच, फैंस ने कपल को बधाई देना भी शुरू कर दिया है। वहीं, बहुत से लोग कृति सेनन को ब्राइडल लुक में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते कृति और कबीर को एक दोस्त की शादी में साथ शिरकत करते हुए देखा गया जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 

कृति सेनन और कबीर बहिया के कथित प्यार के चर्चे सबसे पहले तब उड़ने शुरू हुए थे जब एक फैन ने ग्रीस में उन्हें एक ओपन-एयर रेस्टोरेंट में स्पॉट किया। फिर कबीर को मिमी स्टार के परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते देखा गया था। दोनों की कई बार वेकेशन से भी तस्वीरें वायरल हुई हैं जिसने उनके डेटिंग रूमर्स को और हवा देने का काम किया।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के सपनों को लगा पंख, पहली बार चढ़ी फ्लाइट; झोपड़पट्टी टू केरल, झलक पाने को बेताब लोग

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 16 February 2025 at 12:50 IST