Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के सपनों को लगा पंख, पहली बार चढ़ी फ्लाइट; झोपड़पट्टी टू केरल, झलक पाने को बेताब लोग

मोनालिसा का एक नया लुक सामने आया है। वह इंडियन लुक में तैयार होकर 7 स्टार होटल पहुंची हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Mahakumbh Viral Girl Monalisa
Mahakumbh Viral Girl Monalisa | Image: Instagram

Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: महाकुंभ 2025 से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा की किस्मत पूरी तरह से बदल गई है। वो एक्ट्रेस बनने और बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं। इससे पहले कुछ महीनों पहले तक झोपड़पट्टी में रहने वालीं मोनालिसा ने पहली बार फ्लाइट में सफर किया। साथ ही वह बन ठनकर 7 स्टार होटल भी पहुंची।

महाकुंभ 2025 में हर्षा रछारिया से लेकर IIT बाबा तक कई लोग रातों-रात फेमस हुए थे। इनमें से एक थीं महाकुंभ में  रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा, जिन्होंने कत्थई कजरारी आंखों से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

7 स्टार होटल पहुंची मोनालिसा

सोशल मीडिया के जरिए वायरल होने और इंटरनेट सेंसेशन बदलने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। फेमस होने के बाद उनकी मेकओवर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रही हैं। इस बीच मोनालिसा का एक नया लुक सामने आया है। वह इंडियन लुक में तैयार होकर 7 स्टार होटल पहुंची हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मोनालिसा ज्वेलरी से जुड़े इवेंट में शामिल होने के लिए केरल पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी नजर आए। सामने आई तस्वीरों में मोनालिसा पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने उन्होंने पर्ल ज्वैलरी पहनी है। इस लुक में वह बेहद ही सुंदर लग रही हैं।

Advertisement

मोनालिसा को देखने के लिए जुटी भीड़

इतना ही नहीं मोनालिसा की फैन फॉलोइंग भी इतनी हो गई है कि उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ इकट्ठा हो रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया कि किस तरह मोनालिसा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी और वह उनकी फोटो वीडियो लेने के लिए बेताब नजर आए। उन्हें एक स्टार की तरह ट्रीट किया जा रहा है।

पहली बार फ्लाइट में किया सफर

इससे पहले मोनालिसा को पहली बार फ्लाइट में सफर करते भी देखा गया था। डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ उन्होंने फ्लाइट पकड़ी। मनोलिसा को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए उनके परिवारवाले भी वहां आए और उनके दूर जाने पर खूब रो रहे थे।

Advertisement

जान लें कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ही मोनालिसा की बॉलीवुड में एंट्री कराने जा रहे हैं। 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म के लिए उनको कास्ट किया गया है। मोनालिसा फिलहाल इस फिल्म की तैयारी में जुटी हैं। 

यह भी पढ़ें: Samay Raina: एक शो से लाखों कमाते, कॉमेडी के साथ साथ शतरंज का भी जुनून, इंस्टा पर केवल इस एक्ट्रेस को करते फॉलो 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड