अपडेटेड 28 June 2024 at 13:12 IST

शोएब से पहले इस बॉलीवुड सुपरस्टार संग रिलेशनशिप में थीं सानिया? बाद में कहा था- कत्ल करना चाहती हूं

Sania Mirza Ex-Boyfriend: शोएब मलिक से निकाह से पहले सानिया मिर्जा का नाम एक बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ जोड़ा गया था जिसे लेकर टेनिस स्टार ने रिएक्ट भी किया था।

Follow : Google News Icon  
Sania Mirza Rumoured Relationship with Shahid Kapoor
सानिया मिर्जा का रूमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड | Image: instagram

Sania Mirza Ex-Boyfriend: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले कुछ महीनों से अपने तलाक को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। उन्होंने करीब 13 साल पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हैदराबाद में निकाह किया था। शोएब से पहले सानिया का नाम एक बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने कभी इन अफवाहों को स्वीकार नहीं किया।

सानिया तो फिलहाल सिंगल हैं लेकिन उनके पूर्व पति शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। इस बीच, सानिया मिर्जा का भी सालों पुराना एक रूमर्ड रिलेशनशिप फिर से सुर्खियों में आ गया है। 

शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं सानिया मिर्जा?

सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर के रूमर्ड अफेयर के चर्चे लंबे समय तक मीडिया के गलियारों में छाए रहे थे। कहा तो ऐसा कहा भी गया था कि सानिया ने ही शाहिद से ब्रेकअप किया था क्योंकि वह उनके पॉजेसिव नेचर से बहुत ज्यादा परेशान थीं।

बाद में जब सानिया मिर्जा एक सेलिब्रिटी टॉक शो में नजर आई थीं तो होस्ट ने शाहिद संग उनके रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल किया था। तब सानिया ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह काफी ट्रैवल करती हैं इसलिए वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आ सकतीं।

Advertisement

जब सानिया मिर्जा करना चाहती थीं शाहिद कपूर को ‘किल’

इसी एपिसोड के रैपिड फायर के दौरान जब सानिया मिर्जा से पूछा गया था कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में से किसके साथ हुक अप, किसके साथ शादी और किसका कत्ल करना चाहेंगी। इसके जवाब में भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने कहा था कि वह रणवीर के साथ हुकअप, रणवीर कपूर के साथ शादी और शाहिद का कत्ल करना चाहेंगी। 

बाद में सानिया मिर्जा ने किया शोएब मलिक से निकाह

बाद में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर लिया था। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान मलिक है। हालांकि, शादी के लगभग 13 सालों के बाद सानिया ने शोएब से खुला ले लिया। वह कथित तौर पर क्रिकेटर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से परेशान थीं। बाद में फिर शोएब ने सना जावेद को अपनी तीसरी बेगम बनाया है।

Advertisement

दूसरी ओर, शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की है। उनके दो बच्चे मिशा और जैन हैं। दोनों की शादी 7 जुलाई 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थीं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा से उम्र में 13 साल बड़े हैं। 

ये भी पढ़ेंः टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, इलाज के बीच फैंस से की ये अपील

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 June 2024 at 13:12 IST