अपडेटेड 14 May 2025 at 23:47 IST

गोद में नन्हा अकाय, बगल में खड़ी थी वामिका... टेस्ट रिटायरमेंट के बाद फैमिली टाइम एंजॉय करते दिखे विराट-अनुष्का, VIDEO

Virat Kohli-Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा को हाल ही में अपने दोनों बच्चों के साथ देखा गया। उनके साथ उनके पति विराट कोहली भी नजर आ रहे थे।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli-Anushka Sharma Enjoy Family Time
Virat Kohli-Anushka Sharma Enjoy Family Time | Image: instagram

Virat Kohli-Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सुर्खियों में रहने का एक मौका नहीं गंवातीं। जीरो स्टार अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्हें अक्सर स्टेडियम में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को चीयर करते हुए देखा जाता है। अब कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ नजर आ रहे हैं।

ये तो सभी को पता है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। उनका ये फैसला क्रिकेट लवर्स के लिए किसी बड़े करंट से कम नहीं था। अब किंग कोहली अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं जिसकी एक झलक हाल ही में देखने को मिली है।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का फैमिली टाइम

सोशल मीडिया पर विरुष्का के एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया है जो कपल के फैंस के लिए किसी स्वीट सरप्राइज से कम नहीं है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अनुष्का ने अपने बेटे अकाय कोहली को गोद में पकड़ा हुआ है। वहीं उनकी बेटी वामिका साइड में खड़ी थी। एक्ट्रेस अपनी मां से गले मिलती हैं। फिर उनकी मां अपने नाती अकाय को ले लेती हैं और उससे लाड़-प्यार करने लगती हैं। कोहली पीछे की तरफ खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे।

अब फैंस को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये फैमिली टाइम वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कोहली ने जबसे टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है, तबसे ही वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का

हाल ही में अनुष्का और विराट को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते हुए देखा गया था। बता दें कि ये तीसरी बार है जब कपल प्रेमानंद महाराज जी से मिलने गया था। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महाराज जी की बातें सुनकर अनुष्का की आंखें नम हो जाती हैं।

ये भी पढ़ेंः भारत-पाक तनाव पर चुप्पी साधने वाले सितारों को बायकॉट करने की मांग, अब प्रीति जिंटा का भी क्यों फूटा गुस्सा?

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 May 2025 at 23:47 IST