Preity Zinta at IPL

भारत-पाक तनाव पर चुप्पी साधने वाले सितारों को बायकॉट करने की मांग, अब प्रीति जिंटा का भी क्यों फूटा गुस्सा?

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने उन बॉलीवुड सितारों पर रिएक्ट किया है जो अबतक भारत-पाकिस्तान तनाव पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे लोगों को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठ रही है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोशल मीडिया पर उन फिल्मी सितारों को लेकर जबरदस्त रोष देखा जा रहा है जो पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शांत हैं। उन्हें बायकॉट करने की मांग उठने लगी है जिसपर प्रीति जिंटा ने रिएक्ट किया है।

Image: Instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर #pzchat सेशन किया जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने पूछा कि उनकी उन स्टार्स पर क्या राय है जो भारतीय सेना के सपोर्ट में आगे नहीं आए।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके जवाब में प्रीति ने कहा कि ‘मैं हर किसी के लिए नहीं बोल सकती क्योंकि लोग चीजों को अलग-अलग तरीके से समझते हैं। एक फौजी किड होने और आर्मी बैकग्राउंड से आने पर ये चीजें मेरे दिल के बहुत करीब हैं’।

Image: IANS
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रीति ने लिखा- ‘मैं इसलिए इसे लेकर बहुत मुखर हूं क्योंकि मैंने जवानों की हिम्मत, पसीना, खून, आंसू करीब से देखे हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि फौजी से ज्यादा उनका परिवार मजबूत होता है’। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने लिखा-उन मां को देखो जो अपने बेटों को देश के लिए कुर्बान कर देती हैं, पत्नियां जो अपने पतियों को फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाएंगी, बच्चे जिनके माता-पिता कभी उन्हें गाइड नहीं कर पाएंगे। 

Image: Instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

प्रीति ने लिखा- ‘यह उनकी रियलिटी है जो किसी और की राय या कमेंट्स के बावजूद कभी नहीं बदलेगी इसलिए भगवान उन सभी को आशीर्वाद दे’।

Image: X
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड