'लंदन चले गए, लेकिन संस्कार नहीं भूले', विराट-अनुष्का ने घर में की पूजा, VIRAL तस्वीर ने फैंस का जीता दिल

Virushka Viral Photo: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लंदन से एक तस्वीर सामने आई है। वायरल फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कपल ने लंदन स्थित अपने घर पर एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान और पूजा का आयोजन किया। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli- Anushka Sharma
Virat Kohli- Anushka Sharma | Image: Social Media

Virat Kohli- Anushka Sharma: स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने आते ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगती, मिनटों में यह चारों तरफ छा जाती हैं। अब लंदन से विरुष्का की एक फोटो सामने आई है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

लंदन के घर में पूजा की सामने आई तस्वीर

वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने लंदन स्थित अपने घर पर एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान और पूजा का आयोजन किया। इस पर लोग कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लंदन जाने के बाद भी दोनों अपने संस्कार नहीं भूले हैं।

सादगी भरे अंदाज से जीता दिल

तस्वीर में क्रिकेटर विराट-अनुष्का के परिवार के अन्य सदस्य और पंडित भी नजर आ रहे हैं। जहां कोहली सफेद रंग के पारंपरिक कुर्ते में नजर आ रहे हैं, तो वहीं अनुष्का शर्मा भी सिंपल सूट पहने हुए हैं। दोनों के चेहरों पर प्यारी मुस्कान और अपनी सादगी से फिर वो सबका दिल जीत रहे हैं।

फैंस ने लुटाया खूब प्यार

फोटो के सामने आते ही ये तेजी से वायरल होने लगी और लोग इस पर जमकर रिएक्शंस देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कितनी प्यारी तस्वीर है! अपनी संस्कृति से जुड़े रहना ही असली खूबसूरती है। विराट और अनुष्का, आप दोनों को बहुत सारा प्यार। जय श्री कृष्ण।" दूसरे ने कहा, "अपनी जड़ें नहीं भूले।" एक और यूजर ने कहा, "कोहली भाई भले लंदन चले गए पर अपने संस्कार नहीं भूले।"

Advertisement

विराट और अनुष्का का आध्यात्मिक झुकाव किसी से छुपा नहीं है। दोनों अक्सर एक साथ मंदिरों के दर्शन करते नजर आते हैं। वह हाल ही में विराट कोहली भारत में थे, तो उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।  

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन को क्या हो गया? वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे एक्टर, वायरल वीडियो

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड