अपडेटेड 25 January 2026 at 09:30 IST
Hrithik Roshan Injured: ऋतिक रोशन को क्या हो गया? वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे एक्टर, वायरल वीडियो
Hrithik Roshan Injured: ऋतिक रोशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वॉकिंग स्टिक का सहारा लेकर चलते हुए नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Hrithik Roshan Injured: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चोटिल हालत में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर को चलने के लिए वॉकिंग स्टिक का सहारा लेना पड़ रहा है। अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले ऋतिक रोशन को इस हालत में देखकर फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।
मुंबई में स्पॉट हुए चोटिल ऋतिक रोशन
बीती रात ‘वॉर 2’ फेम एक्टर ऋतिक रोशन को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्टर न तो पैप्स से बातचीत करते नजर आए और न ही उन्होंने कैमरे के लिए पोज दिए हैं। वह सीधे अपनी कार की ओर बढ़ रहे हैं, इस दौरान वह वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया।
फिटनेस को लेकर हमेशा रहते हैं एक्टिव
52 साल के ऋतिक रोशन फिटनेस के मामले में आज भी यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने वर्कआउट से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फिल्मों में भी उनके दमदार एक्शन सीन्स दर्शकों को काफी पसंद आते हैं, यही वजह है कि फैंस उन्हें इस हालत में देखकर ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं। जैसे ही ऋतिक रोशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही फैंस के बीच चिंता बढ़ गई। आमतौर पर अपनी फिटनेस और एक्शन अवतार के लिए मशहूर एक्टर को इस तरह चोटिल देखना फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ऋतिक रोशन को यह चोट कैसे लगी।
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में
काम की बात करें तो ऋतिक रोशन साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों सितारों के एक्शन सीन्स को काफी सराहना मिली थी। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिसमें वह एक बार फिर सुपरहीरो के अवतार में दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 January 2026 at 09:29 IST