'पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती भी आ गईं...'धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने खूबसूरत अंदाज में दीपिका-रणवीर को दूसरी बेटी के जन्म की दी शुभकामनाएं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 19 सितंबर को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। कपल ने अपने घर में दूसरी बेटी का स्वागत किया है, जिसके बाद से ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की तरफ से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

'पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती भी आ गईं', दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई
'पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती भी आ गईं', दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई | Image: Instagram

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। 19 सितंबर 2026 को इस कपल ने अपने घर में दूसरी बेटी का स्वागत किया। दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी संयुक्त पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। इस पोस्ट में एक बच्ची के छोटे से पैरों के निशान बने थे, जिस पर लिखा था, 'बेबी गर्ल का स्वागत है... 19/9/2026... दुआ, दीपिका, रणवीर।' खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म जगत के दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाओं से भर दिया।

आदित्य धर का 'लक्ष्मी-सरस्वती' वाला खास मैसेज

कपल को बधाई देने वालों की लंबी लिस्ट में फिल्म 'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर भी शामिल हैं। उन्होंने दीपवीर को बेहद भावनात्मक अंदाज में बधाई देते हुए लिखा, 'पहले लक्ष्मी आईं, अब सरस्वती भी आ गईं! आप दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं। परिवार में एक और प्यारी सी नन्ही परी का स्वागत है। भगवान उसे दुनिया की सारी खुशियां और अपार प्यार दें।'

बॉलीवुड सेलेब्स ने लुटाया प्यार

आदित्य के अलावा इंडस्ट्री के कई अन्य सितारों ने भी कपल को बधाइयां दीं। करीना कपूर ने खुशी जताते हुए लिखा, 'कंग्रेचुलेशंस... टू क्वींस।' कृति सेनन ने दुआ की छोटी बहन के आने पर अपनी खुशी जाहिर की। फराह खान ने इस मौके पर कहा कि दो बेटियों का माता-पिता बनना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। इसके अलावा रवीना टंडन, रितेश देशमुख और कुब्रा सैत ने भी परिवार को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।

सितंबर महीने से दीपिका-रणवीर का खास कनेक्शन

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर 8 सितंबर 2024 को पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनकी बड़ी बेटी 'दुआ' का जन्म हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि उनकी दूसरी बेटी का जन्म भी सितंबर महीने में ही हुआ है। इस नई खुशी के आने से ठीक एक दिन पहले यानी 18 सितंबर को दीपिका और रणवीर अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें - सूडान में एक हफ्ते में दूसरी बार धंसी गोल्ड माइन,10 मजदूरों की मौत और 21 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड