अपडेटेड 12 April 2024 at 13:12 IST

क्या आपने रात में सूर्य उदय देखा है- Surya Kumar के धमाकेदार कमबैक पर विक्रांत मैसी ने ऐसे दी बधाई

Surya Kumar Yadav Comeback: सूर्यकुमार यादव ने चौंको और छक्कों की ऐसी बारिश कि क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाजों के भी रिकॉर्ड तोड़ डाले।

Follow : Google News Icon  
Vikrant Massey congratulates Surya Kumar Yadav
विक्रांत मैसी ने सूर्यकुमार यादव को बधाई दी | Image: X

Suryakumar Yadav Comeback: गुरुवार को हुए IPL 2024 के रोमांचक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से ऐसी आग उगली कि देखने वाले देखते ही रह गए। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने RCB के खिलाफ 19 गेंदों में 273.68 के स्ट्राइक रेट से 52 रनों की पारी खेली और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। उनके शानदार परफॉर्मेंस पर 12वीं फेल फेम एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने भी रिएक्ट किया है।

चोट से ठीक होकर आए 33 साल के सूर्यकुमार यादव ने IPL 2024 में क्या शानदार कमबैक किया है। उन्होंने मैदान पर खेलते हुए चौंको और छक्कों की ऐसी बारिश कि क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाजों के भी रिकॉर्ड तोड़ डाले।

𝕎𝕒𝕟𝕜𝕙𝕖𝕕𝕖💙
𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐚𝐭𝐦𝐨𝐬𝐩𝐡𝐞𝐫𝐞. 𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐰𝐢𝐧. 🔥 pic.twitter.com/ePyexAfExX

— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) April 11, 2024

सूर्यकुमार यादव के कमबैक पर क्या बोले विक्रांत मैसी?

विक्रांत मैसी ने कल रात अपनी इंस्टा स्टोरी पर SKY की तारीफ में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने क्रिकेटर की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें उनके धमाकेदार कमबैक की बधाई दी है। छपाक फेम एक्टर ने लिखा- ‘क्या आपने रात में सूर्य उदय देखा है’।

सूर्यकुमार यादव की दमदार वापसी

आपको बता दें कि कल रात को सूर्यकुमार यादव ने IPL 2024 में अपना दूसरा मैच खेला था। भले ही पहले मैच में वह डक पर ही आउट हो गए थे लेकिन दूसरे मैच में क्या दमदार वापसी की है। सूर्यकुमार का नाम अब IPL के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने केवल 17 गेंदों में ही अर्धशतक लगाकर ये बड़ा कारनामा अंजाम दिया है।

Advertisement

सूर्या दादा has 𝗔𝗥𝗥𝗜𝗩𝗘𝗗 🔥#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #MIvRCB pic.twitter.com/drwHcA8wWN

Mumbai Indians (@mipaltan) April 11, 2024

उनके अलावा, ईशान किशन ने भी कल के मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 34 गेंदों पर 7 चौंकों और 5 छक्कों की मदद से 69 ताबड़तोड़ रन बनाए थे। इन्हीं बल्लेबाजों के शानदार खेल की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 197 का बड़ा टारगेट खड़ा कर दिया जिसे हासिल करने में वे विफल रहे। कल का मैच और शाम मुंबई इंडियंस के नाम रही। लगातार हार का सामना कर रही हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस के लिए कल की जीत राहत लाने वाली थी। 

ये भी पढ़ेंः IPL 2024: सूर्य की दमदार वापसी, गेंदबाजों की ऐसी की तैसी; इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 07:42 IST