अपडेटेड 21 June 2025 at 16:31 IST

जमीन पर बेसुध लेटे, जान बचाने के लिए दिया CPR, फिर भी... करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर के आखिरी पलों को VIDEO आया सामने

Sanjay Kapur Death: 12 जून को हार्ट अटैक के चलते संजय कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बिजनेसमैन के निधन के बाद अब उनकी मौत से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है।

Follow : Google News Icon  
sunjay kapur last video
sunjay kapur last video | Image: X, Instagram

Sunjay Kapur Last Video: बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का बीते दिनों निधन हो गया। 12 जून को वो लंदन में पोलो खेल रहे थे उसी वक्त उन्हें अचानक हार्ट अटैक और चंद मिनटों में संजय की सांसें छिन गईं और महज 53 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मौत के बाद 19 जून को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी पत्नी और बच्चे संजय को खोने से बुरी तरह से टूटते नजर आए। इस बीच मौत से पहले संजय कपूर का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जमीन पर बेसुध लेटे नजर आ रहे हैं। उन्हें तब CPR देकर बचाने की भी कोशिश की गई।

संजय कपूर की मौत को लेकर दावा किया गया कि पोलो खेलते वक्त ही उन्होंने ग्राउंड में मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बाद मैच बीच में रुकवाया और कहा कि उन्होंने कुछ निगल लिया है। इसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और हार्ट अटैक आ गया।

संजय कपूर का आखिरी वीडियो

मौत से पहले संजय कपूर के सामने आए आखिरी वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह हार्ट अटैक आने के बाद वो जमीन में लेटे हुए हैं। इस दौरान उन्हें मेडिकल हेल्प भी दी जा रही है। वह कई लोगों से घिरे नजर आ रहे हैं। संजय को मेडिकलकर्मी ने CPR  दिया। उनकी चेस्ट को प्रेस करते हुए भी देखा गया, जिससे वे होश में आ जाए, लेकिन संजय की बॉडी में कोई हलचल नहीं दिख रही। संजय कपूर के आखिरी समय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

पिता को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े करिश्मा के बच्चे

19 जून को संजय कपूर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। दिल्ली के लोधी रोड स्थित दयानंद मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उन्हें अंतिम विदाई देने करिश्मा दोनों बच्चों- बेट कियान और बेटी समायरा के साथ पहुंची थीं। अपने पिता के अंतिम संस्कार पर करिश्मा के दोनों बच्चे भावुक हो गए और रो पड़े। करिश्मा और करीना उनको संभालती नजर आईं। 

Advertisement

संजय कपूर ने की 3 शादियां

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। साथ ही वे एक पोलो खिलाड़ी भी थे। संजय कपूर ने तीन शादियां की थीं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थी। संजय और करिश्मा साल 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे भी हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। साल 2014 में करिश्मा और संजय की राहें जुदा हो गई और साल 2016 तक उनका तलाक फाइनल हो गया था। संजय की पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी जो चार साल तक चली। वहीं, करिश्मा के बाद उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों का एक बेटा है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में फिल्ममेकर महेश जीरावाला की मौत, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि; घटनास्थल से महज 700 मीटर थे दूर

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 21 June 2025 at 16:31 IST