BREAKING: दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली आखिरी सांस
दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है। 75 साल की उम्र में एक्टर ने गोवा में आखिरी सांस ली।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दिल का दौरान पड़ने से उनका निधन हो गया। 75 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस लीष
नाना पाटेकर का आज, गुरुवार की सुबह 5:20 बजे उनके घर पर जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने में सीने में तेज दर्द की शिकायत बताई डॉक्टरों की टीम तुरंत उनके फ्लैट पर पहुंची। 45 मिनट तक उन्हें लगातार CPR देने के बावजूद बचाया नहीं जा सका।
एक्टर नाना पाटेकर का निधन
गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ.शेखर सालकर ने बताया कि एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पूरी इंडस्ट्री नाना के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड है। फैंस को भी यकीन नहीं रहा है कि उनका चहेते एक्टर अब हमारे बीच नहीं है।
नाना पाटेकर कौन थे?
पद्म श्री से सम्मानित नाना पाटेकर ने मुख्य रूप से हिंदी और मराठी सिनेमा में काम किया। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे महान और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता था। एक मराठी परिवार में जन्मे पाटेकर ने 1978 की ड्रामा फिल्म 'गमन' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। कुछ मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद, उन्हें 1988 में अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से बड़ी पहचान मिली; इसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। इसके बाद, इस दिग्गज स्टार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Advertisement
इन फिल्मों में छोड़ी थी अभिनय की छाप
नाना पाटेकर ने कई हिंदी फिल्मों में दमदार अभिनय किया, जिनमें 'अंगार', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'अग्नि साक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'यशवंत', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण' और 'राजनीति' शामिल हैं। हाल के वर्षों में भी पाटेकर कई प्रोजेक्ट्स में नजर आए। वह 'हाउसफुल 5' का हिस्सा थे, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और अन्य कलाकार शामिल थे। वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' में पुलिस अधिकारी के रूप में भी नजर आए, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा, उन्होंने 'सूबेदार' में एक कैमियो भूमिका भी निभाई, जिसमें अनिल कपूर और राधिका मदान हैं।
उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में, नाना पाटेकर को 'वेलकम' फ्रैंचाइजी में उदय शेट्टी के किरदार के लिए बहुत सराहा गया। फिल्म के उनके डायलॉग, खासकर "कंट्रोल उदय कंट्रोल", युवा दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुए।
Advertisement
फिल्म निर्माण में भी थी रुचि
अभिनय के अलावा, उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और 'प्रहार: द फाइनल अटैक' (1991) से निर्देशन में अपनी शुरुआत की। उन्हें सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ऐसा था पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन की बात करें तो, पाटेकर ने 1978 में नीलकंती से शादी की थी और उनके दो बेटे हुए - दुर्वासा और मल्हार। बीमारी के कारण दुर्वासा की 2 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। बाद में, वे अपनी पत्नी से अलग हो गए और अब काफी निजी जीवन जीते हैं।