कियारा आडवाणी ने दी खुशखबरी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में नई खुशियां आने वाली है। दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

बॉलीवुड के फेमस कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बुधवार को अपने फैन्स के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने की तैयारी में हैं। जुलाई 2025 में बेटी के जन्म के बाद अब कपल ने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट कर इस खुशखबरी का अनाउंसमेंट किया है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में एक बार फिर से नई खुशियां आने वाली है। शादी के बाद एक बेटी के माता-पिता बने इस स्टार कपल ने अब अपने परिवार को और बड़ा करने की खुशखबरी साझा की है। सोशल मीडिया पर एक प्यारे से पोस्ट के जरिए कियारा ने अपनी दूसरी संतान के आने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस खुशी में उनकी नन्ही बेटी सराया भी परिवार के साथ शामिल नजर आईं। कियारा ने जो फोटो पोस्ट किया है उसमें कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सराया के हाथ नजर आ रहे हैं।
कियारा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
कियारा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सराया के हाथ नजर आ रहे हैं। तीनों ने नन्हे बच्चे के बुने हुए जूते (बूटीज) थामे हुए हैं। इसी तस्वीर के साथ कियारा ने लिखा, “Blessed once again with the greatest gift of all. Our hearts are so full of love and gratitude.” यानी एक बार फिर उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है और उनका परिवार प्यार तथा आभार से भरा हुआ है।
कपल को बधाई देने का सिलसिला शुरू
पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद ही कपल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ फैंस भी कियारा और सिद्धार्थ पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। निर्देशक करण जौहर ने लिखा, "लव लव यू (साथ में हार्ट इमोजी)"। रिया कपूर और मसाबा गुप्ता ने लिखा, "बधाई हो"। भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी, ताहिरा कश्यप और मनीष मल्होत्रा ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं तो एक फैन ने लिखा, "आज इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज।"
Advertisement
जुलाई 2025 में पहली संतान का किया वेलकम
बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 15 जुलाई 2025 को अपनी पहली संतान, बेटी सराया (Saraayah) का स्वागत किया था। माता-पिता बनने के बाद कियारा ने कुछ समय परिवार को दिया और फिर काम की दुनिया में वापसी की। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा इस साल यश के साथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आईं। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म 'द व्वान' में नजर आए थे।
कियारा और सिद्धार्थ दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई थी। उन्होंने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा। 7 फरवरी 2023 को दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई।